{"_id":"64da5e22eb305ec46c0986d6","slug":"president-will-give-gallantry-award-to-ssp-vipin-tada-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-7702-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसएसपी विपिन ताडा को राष्ट्रपति देंगी वीरता पुरस्कार, ढाई लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया था ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएसपी विपिन ताडा को राष्ट्रपति देंगी वीरता पुरस्कार, ढाई लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया था ढेर
Tue, 15 Aug 2023 05:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 05:50 PM IST
सार
Saharanpur News : सहारनपुर के एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाई लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसी कार्य के लिए एसएसपी को वीरता पुरस्कार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी सहारनपुर, डॉ. विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जिले के एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को वीरता पुरस्कार राष्ट्रपति देंगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनका नाम का चयन हुआ है। दो सिपाहियों की हत्या कर राइफल लूटने वाले बदमाश को जनपद अमरोहा में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, पुलिस टीम का नेतृत्व एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा कर रहे थे।
विज्ञापन
दरअसल, 17 जुलाई 2019 जनपद संभल की अदालत से पुलिस टीम बदमाशों को मुरादाबाद जेल लेकर जा रही थी। इनमें कमल नामक बदमाश भी शामिल था, जिसने दो सिपाहियों की उनके हथियारों से हत्या कर राइफल लूट ली थी और फरार हो गया था। इस बदमाश पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ था। तब, सहारनपुर के एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा जनपद अमरोहा के एसपी थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: शहीद स्मारक से निकली बाइक रैली, फिर देश के सम्मान में 200 से ज्यादा चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान
विज्ञापन
डाॅ. विपिन ताडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाश कमल को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसी कार्य के लिए एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को वीरता पुरस्कार दिया जा रहा है। जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वीरता पुरस्कार देंगी। प्रदेश में 12 अधिकारियों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, जिसमें जनपद के एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा भी शामिल है। इस उपलिब्ध पर एसएसपी को लोगों ने बधाइयां दी हैं।
यह भी पढ़ें: वकील का कारनामा: थाने में भेजी सीएम योगी-एसटीएफ चीफ को मारने की धमकी भरी चिट्ठी, अतीक के नाम से रची ये साजिश
यह भी पढ़ें: वकील का कारनामा: थाने में भेजी सीएम योगी-एसटीएफ चीफ को मारने की धमकी भरी चिट्ठी, अतीक के नाम से रची ये साजिश