फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Presenting the Waqf Bill in Parliament is unconstitutional and a violation of fundamental rights: Madani

संसद में वक्फ बिल पेश करना असांविधानिक व मूल अधिकारों का उल्लंघन : मदनी

Thu, 03 Apr 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 03 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Presenting the Waqf Bill in Parliament is unconstitutional and a violation of fundamental rights: Madani
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने वक्फ संशोधन बिल पेश किए जाने पर कहा कि यह असांविधानिक है और मूल अधिकारों का उल्लंघन करना है।
विज्ञापन

वक्फ संशोधन विधेयक के संसद में पेश किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि सरकार संख्यात्मक बहुमत के बल पर बिल को पारित कराने की कोशिश कर रही है। यह रवैया बहुसंख्यकवादी मानसिकता पर आधारित है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। आरोप लगाया कि इस बिल को जबरन संसद में लाया गया है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों को छीनना है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह बिल तैयार किया गया है और जिस मंशा व रवैये के साथ इसे पेश किया जा रहा है वह मुसलमानों के खिलाफ एक नकारात्मक रुख को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनी ने यह भी कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि पुराने कानून में सुधार की जरूरत थी, लेकिन इसके बजाए सरकार ने ऐसे संशोधन पेश किए हैं जो समस्याओं का समाधान करने के बजाए उन्हें और जटिल बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बिल पूरी तरह अस्वीकार्य है और हम इसे पूरी तरह खारिज करते हैं। इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम सांविधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed