फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Presentation such as everyone dancing

प्रस्तुति ऐसी की हर कोई मचल गया

Fri, 30 Jun 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 30 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Presentation such as everyone dancing
प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में वैष्णवी नृत्यालय के ग्रीष्मकालीन शिविर का सांस्कृतिक संध्या वीरता की कहानी नृत्यों की जुबानी कार्यक्रम से समापन हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सेना के वीर जवानों के लिए भी पेशकश रही। 
विज्ञापन


जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी पीके पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर विपुल सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सपा नेता सरफराज खान, फादर एल थारसिस, नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन राजेश जैन, रामराजीव सिंघल, अतुल नैब और नृत्यालय की डायरेक्टर रंजना नैब ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


नृत्य साधकों ने ईश वंदना के रूप में राधा कृष्ण रास से सभी को मंत्रमुग्ध किया। बद्री की दुल्हनियां से नन्हे मुन्नों ने सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। बॉलीवुड की धुनों पर बच्चों ने सालसा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को हतप्रभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी प्रस्तुति में नागिन डांस ने तालियां बटोरी। छोटे बच्चों की आखिरी प्रस्तुति में डांस मेशअफ ने वैष्णवी नृत्यालय द्वारा सिखाये गए विभिन्न तरह की नृत्य विधाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इनोवेटिव वर्ल्ड रिकॉर्ड फोरम द्वारा नृत्यालय की डायरेक्टर रंजना नैब को मोस्ट इनोवेटिस कोरियोग्राफर के अवार्ड से नवाजा गया। 


कार्यक्रम केे सफल बनाने हेतु नूर अहमद, डॉ. श्वेता विरमानी, डॉ. राजेश विरमानी, वीना गुप्ता, मोहित जैन, रामराजीव सिंघल, बृजेंद्र, त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। संचालन संदीप शर्मा ने किया।

संस्था सचिव अतुल नैब ने सभी का आभार जताया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूनम श्रीवास्तव, बबीता मलिक, तमन्या, शेर सिंह राण, प्रवेेश धवन, करुणा प्रकाश, अरशद अली, राजेश गुप्ता, सौरभ मोंगा, विराट अरोड़ा, कुलवीर राणा, स्नेहा गुंबर,


अवनीश कौर, अधलख, सुशांत सिंघल, प्रवेश चौधरी, प्रिंसी, सर्वेश, तेजस्वी, खुशी नैब, एशित नैब, अराध्य नैब, ज्योत्सना काला, श्रुति अग्रवाल, मीनाक्षी, वसुंधरा, नंदनी, हरलीन, नंदनी, विक्रांत, अशोक, राहुल, मानव, नित्या, मोहित, सुदर्शन, राशिद, सारांश, मोहित, पूर्णिमा, डा. अनंत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed