फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparing packets of drugs in the dark of night, video goes viral

Saharanpur News: रात के अंधेरे में तैयार कर रहे नशे की पुड़िया, वीडियो वायरल

Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Preparing packets of drugs in the dark of night, video goes viral
सहारनपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव थापुल से भारी मात्रा में स्मैक की सप्लाई की जा रही है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पुड़िया तैयार कर रहे कई युवकों के चेहरे भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में कुछ युवकों ने स्मैक तस्करी को कारोबार का रूप दे दिया है। यह युवक बाहर से स्मैक मंगाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर गोपनीय तरीके से ट्रक चालकों और अपने अन्य ग्राहकों को सप्लाई करते हैं। स्मैक की आसानी से उपलब्धता के कारण क्षेत्र के किशोर और नौजवान युवक नशे के आदी हो गए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक अंधरे में बैठे हैं और नशीले पदार्थ की पुड़िया तैयार कर रहे हैं। नशीला पदार्थ स्मैक बतायी जा रही है। युवक आपस में बातचीत भी कर रहे हैं कि 10-11 पुड़िया बना लो, जिसके बाद और पुड़िया तैयार कर लेंगे। यह वीडियो पिछले कई दिनों से वायरल हो रहा है। फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed