{"_id":"6483799343d8ee5efe00fd64","slug":"prepare-proposal-of-new-drains-before-rain-to-deal-with-water-logging-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3918-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जलभराव से निपटने को बरसात से पहले तैयार करें नए नालों का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जलभराव से निपटने को बरसात से पहले तैयार करें नए नालों का प्रस्ताव
Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
निगम कार्यालय में स्वास्थय विभाग व निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेती नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्
सहारनपुर। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने महानगर को जलभराव से छुटकारा दिलाने की कवायद शुरू कर दी है। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जलभराव से निजात दिलाने पर मंथन किया।
उन्होंने नए नालों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, जिससे 15वें वित्त से काम कराए जा सकें। अधिकारियों ने नगरायुक्त को बताया कि वार्ड दो के गांव पिंजौरा, वार्ड चार की पंत विहार कॉलोनी, सड़क दूधली, जगदंबा कॉलोनी हलालपुर और अहमद कॉलोनी बालपुर, चकदेवली, डिफेंस कॉलोनी, विश्वास नगर व रसूलपुर असगरी मस्जिद के पास जलभराव होता है। इनके अलावा मनोहरपुर, काजीपुरा फतेहपुर जट्ट, खलासी लाइन, शारदा नगर गुरुद्वारे के पास, रेलवे क्वाटर्स, दाबकी जुनारदार, खलासी लाइन दक्षिण, प्रकाश लोक कॉलोनी, चकसराय भारती सराय रोड व भगवती कॉलोनी, मानकमऊ, क्लेमन टाउन, अकबर कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, पुराना कलसिया रोड और खाताखेड़ी की मुख्य सड़क, शारदानगर, कंपनी बाग क्षेत्र, चंद्रनगर, खाताखेड़ी, धोबीवाला, राजपूत कॉलोनी 62 के फुटा रोड, अमन कॉलोनी बरेलियों के मदरसे के पास, एकता कॉलोनी, हौजखेड़ी रोड, कोलागढ़ स्कूल के सामने काजीवाला, इस्लाम नगर कालोनी व लाइयागढ़, रामगढ़, वार्ड 68 के सराय अहमद अली डोमो वाली गली में जलभराव होता है।
नगर आयुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में महानगर में जलभराव समस्या न बनने पाए। इसके लिए जो भी कार्य किए जाने हैं, उनका प्रस्ताव बनाकर दें। कहा कि जहां भी बड़े बजट और नालों को बनाने की जरूरत है, वहां के प्रस्ताव बनाकर दें, जिससे कि 15वें वित्त से कार्य कराए जा सकें।
विज्ञापन
बैठक में अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्ताव, सहायक अभियंता दानिश नकवी, जेड़एसओ राजीव, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।