फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prepare a new generation of leadership by entrusting responsibilities to the youth: Madani

युवाओं को जिम्मेदारी सौंपकर नई नेतृत्व पीढ़ी तैयार करें : मदनी

Fri, 16 Oct 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Prepare a new generation of leadership by entrusting responsibilities to the youth: Madani
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मुल्क और मिल्लत की सेवा संगठन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए ईमानदारी, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को अवसर देकर नई नेतृत्व पीढ़ी तैयार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के बजाए सामूहिक हितों को प्राथमिकता देते हुए पूर्वजों के त्याग और सेवा-भाव को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपकर इस योग्य बनाया जाए कि वह भविष्य में संगठन का नेतृत्व संभाल सकें। मौलाना मदनी ने कहा कि जमीयत का संदेश और उसकी रचनात्मक गतिविधियां देश के हर गांव और बस्ती तक पहुंचाने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लेकर चलना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यों का उद्देश्य व्यक्तिगत प्रसिद्धि या निजी स्वार्थ नहीं, बल्कि अल्लाह की प्रसन्नता होना चाहिए। मौलाना महमूद मदनी ने बताया कि दारुल उलूम इस्लामिया पोकरण में हुए सम्मेलन में देशभर से आए संगठन के सभी प्रांतीय अध्यक्षों, प्रांतीय महासचिव और अन्य पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed