फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations to welcome Kanha, shopping is going on

कान्हा के स्वागत की तैयारी, खूब हो रही खरीदारी

Wed, 17 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Preparations to welcome Kanha, shopping is going on
हकीकत नगर में जन्माष्टमी के लिये ठाकुरजी खरीदतर परिवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस बार 18 और 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी, जिसको लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लड्डू गोपाल के शृंगार वस्त्र और भोग लगाने के पदार्थों की बिक्री हो रही है। इसके साथ ही लोग लड्डू गोपाल का आकर्षक शृंगार भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के घरों में विराजमान लड्डू गोपाल के लिए सुंदर वस्त्र बाजार में आए हुए हैं। इनमें पीले रंग, मोरपंखी, हरे, सफेद और लाल रंग के वस्त्रों की मांग ज्यादा है। कारोबारी राजीव शर्मा ने बताया कि एक से लेकर दस नंबर तक के लड्डू के गोपाल के वस्त्रों की कीमत 200 रुपये लेकर 1500 रुपये तक है। इसके अलावा चांदी वाली बांसुरी, केश, पगड़ी, कुंडल, फूलों का बंगला, झूले भी लड्डू गोपाल के आकार के हिसाब से बाजार में आए हैं, जिनकी कीमत 200 से 2000 रुपये तक है। शारदानगर निवासी लड्डू गोपाल का शृंगार करने वाले साहिल भारद्वाज ने बताया कि लोग लड्डू का आकर्षक श्रृंगार करा रहे थे। इसके लिए दो सप्ताह से उनके पास एडवांस बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन

पूजन सामग्री की हो रही खरीदारी
जन्माष्टमी को लेकर पूजन सामग्री की बिक्री भी खूब हो रही है। इनमें इत्र, फूल मालाओं, मावे, मिश्री और माखन की मांग ज्यादा है। पूजन की सामग्री तो लोग अभी से खरीद रहे हैं, लेकिन माखन और मावे की खरीदारी जन्माष्टमी वाले दिन ही होगी। डेयरी कारोबारी सचिन ने बताया कि गाय के दूध की मांग ज्यादा है। क्योंकि, लोग घर पर बने मावे और माखन से ही भोग लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें पूजा
आचार्य रोहित वशिष्ठ और स्वामी कालेंद्रानंद महाराज कहना है कि सर्व प्रथम श्री गणेश भगवान का पूजन करें। जल व चावल, फल लेकर मनोकामना संकल्प लड्डू गोपाल के चरणों में करें। ऊं नमों भगवत वासुदेवाय मंत्र से आह्वान करें। मां राधा की भी अराधना करें। भगवान शिव, मां भगवती, लक्ष्मी नारायण, नवगृह और गुरुदेव का भी आह्वान करें। मां यशोदा के भाव को धारण कर भगवान लड्डू गोपाल का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर (पंचामृत) से स्नान कराएं। इसके बाद महास्नान विष्णु सहत्रनाम स्त्रोत और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए करें। बाद में शुद्ध जल से स्नान कराकर चंदन का लेप कर माखन व मिश्री का भोग लगाएं और तुलसी जरूर रखें एवं आरती उतारें।

कीकत नगर में जन्माष्टमी के लिये दुकानो पर सजे ठाकुरजी

कीकत नगर में जन्माष्टमी के लिये दुकानो पर सजे ठाकुरजी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed