{"_id":"6341c100dad3040d342f19fa","slug":"preparations-to-start-the-crushing-season-in-the-final-stage-saharanpur-news-mrt608629175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण में पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण में पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद की शुगर मिलों को 31 अक्तूबर तक चलाने की तैयारियां चल रही हैं। मिलों में 80 प्रतिशत मरम्मत कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा करने की कवायद हो रही है।
गन्ना विभाग मौजूदा पेराई सत्र को गत वर्ष की अपेक्षा पहले चलाने की कवायद कर रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारी शुगर मिलों के मेंटीनेंस कार्य पर नजर रख रहे हैं। जिले की छहों शुगर मिलों में 80 फीसदी से अधिक मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। पिछले सत्र में जिले में सबसे पहले नानौता चीनी मिल ने पेराई सत्र शुरू किया था। सबसे बाद में देवबंद शुगर मिल संचालित हुई थी। शुगर मिलों ने मिल चलाने के लिए कार्ययोजना गन्ना विभाग को दे दी है। इसके अनुसार जनपद की सभी चीनी मिल 31 अक्तूबर तक चल जाएंगी। गन्ना विभाग ने चीनी मिलों को शेष रह गए मरम्मत कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले में इस बार गन्ने का रकबा 1.21 लाख हेक्टेयर है।
जिले की चीनी मिलों की 31 अक्तूबर तक पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी है। सभी मिलों ने 80 प्रतिशत से अधिक मरम्मत कार्यों को पूरा कर दिया है। मिलों को अवशेष मरम्मत कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
मिल संचालन की संभावित तिथि
मिल संचालन
देवबंद 31 अक्तूबर
गांगनौली 30 अक्तूबर
शेरमऊ 31 अक्तूबर
गागलहेडी 31 अक्तूबर
नानौता 31 अक्तूबर
सरसावा 31 अक्तूबर
नोट: गन्ना विभाग के मुताबिक