फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations for dealing with dengue, malaria

डेंगू, मलेरिया से निपटने की तैयारी शुरू

Fri, 31 Mar 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Preparations for dealing with dengue, malaria
Dengue
सहारनपुर में गर्मी की दस्तक के साथ ही डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दीं। अधिकारियों एवं पार्षदों को डेंगू और मलेरिया से बचाव एवं उपचार के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त ओपी वर्मा की अध्यक्षता में निगम के सेक्टर सुपरवाइजरों एवं पार्षदों के साथ बैठक की गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ओपी गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, डॉ. शमशेर आलम,  एमआई मनोज कौशिक, धर्मेंद्र पाल सिंह, राजेष रोहिला ने डेंगू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बताईं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने कहा कि डेंगू एक वायरल बुखार है। इसमें प्लेटलेट्स कम होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। डेंगू मच्छर के प्रजनन स्थानों को लोगों की सक्रिय भागेदारी से नष्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू रोग के कारण, स्रोत, बचाव, उपचार के बारे में समाज को जागरूक करने के लिये सुपरवाइजरों से सहयोग की अपील की गई। पार्षदों से कहा गया कि अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था को गंभीरता से देखें।

कहीं भी जल इकट्ठा न होने दें और गड्ढों को समय से भरवाएं। कूलर, ओवरहैड टैंक, टायर आदि की सफाई पर भी जोर दिया गया। तेज बुखार होने पर पेरासीटामोल की गोली लें।


ठंडे पानी से शरीर को पोंछें। डेंगू उपचार के लिये कोई खास दवा अथवा बचाव के लिये कोई वैक्सीन नहीं है। चिकित्सकों की सलाह से ही दवा लें। गंभीर मामलों के लक्षण जैसे खून आने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं। एस्प्रीन जैसी दवाएं कदापि न लें। मच्छरदानी का प्रयोग कराएं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed