फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations are completed, enrollment process begins today

तैयारियां पूरी, नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू 

Mon, 18 Mar 2019 12:03 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Mon, 18 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparations are completed, enrollment process begins today
सहारनपुर कलक्ट्रेट में होने वाले नामांकन की हुई तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज (सोमवार) से शुरू हो जाएगी। कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलक्ट्रेट परिसर में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी तथा प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ भी नहीं पहुंचने दी जाएगी। परिसर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रखी जाएगी। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सहारनपुर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होनी है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रथम चरण के नामांकन पत्र 18 मार्च (सोमवार) से जमा कराने का कार्य होगा। 25 मार्च तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। पहले दिन सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने के लिहाज से जिला प्रशासन ने तैयारियां पुख्ता करा दी हैं।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में बेरीकेडिंग करा दी गई है। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से परिसर तक पहुंचने के दौरान बेरियर भी लगाया गया है। इसके अलावा आयकर भवन, दिल्ली रोड सब्जी मंडी, हकीकतनगर और जेवी जैन कॉलेज रोड पर एक बेरियर लगाया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर को आइसोलेशन कार्डन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। वहां तक प्रत्याशी के साथ समर्थकों की भीड़ नहीं जा सकेगी। सुरक्षा के लिहाज से कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस, पीएसी तैनात रहेगी। फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस की रिकवरी वैन भी रहेगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए एक एडिश्नल एसपी और दो सीओ भी तैनात रहेंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ही नामांकन पत्र जमा कराया जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी को 25000 रुपये और एससी एसटी वर्ग के प्रत्याशी को 12500 रुपये जमानत राशि अदा करने का चालान नामांकन पत्र के साथ लगाना होगा। नामांकन कराते समय प्रत्याशी सहित तीन लोग ही नामांकन कक्ष में जा सकते हैं। 25 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी। नाम वापसी की तारीख 28 मार्च रखी गई है। 


सहारनपुर जनपद में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। जनपद के 2429283 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।  मतदान के लिए जनपद में 1283 मतदान केंद्रों पर 2760 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीक से संपन्न कराने के लिए जनपद में 22 जोनल और 213 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed