{"_id":"615f350d8ebc3e6299338822","slug":"preparation-for-sowing-potatoes-the-area-will-increase-saharanpur-news-mrt559582246","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू बुवाई की तैयारी, बढ़ेगा क्षेत्रफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू बुवाई की तैयारी, बढ़ेगा क्षेत्रफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू बुवाई की तैयारी, बढ़ेगा क्षेत्रफल
सहारनपुर। आलू बुआई की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार जनपद में करीब 60 हेक्टेयर आलू की खेती बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा गेहूूं का 610 और सरसों का क्षेत्रफल 111 हेक्टेयर बढ़ाने का लक्ष्य है। रबी फसलों में अनुदान पर मिलने वाला सरसों का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि गेहूं आदि बीज की जल्द ही आपूर्ति होने की उम्मीद है।
उद्यान विभाग आलू की खेती को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए किसानों को उन्नतशील बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीते वर्ष जिले में आलू का रकबा 490 हेक्टेयर था। जिसके इस बार बढ़कर 550 हेक्टेयर होने की संभावना है। उद्यान विभाग को जिले के लिए 150 क्विंटल बीज मिलेगा, जो 2180 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को दिया जाएगा। उद्यान विभाग ने कुफरी, गरिमा, कुफरी ख्याति, मोहन, पुखराज प्रजाति के उन्नतशील आलू बीज की मांग की है।
वहीं, गेहूं का बीज अभी आया नहीं है, लेकिन सरसों के बीज का वितरण शुरू हो गया है। गेहूं का प्रमाणित बीज 3700 रुपये और आधारीय बीज 3915 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। जिस पर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। जनपद को 6000 क्विंटल अनुदानित गेहूं बीज का आवंटन हुआ है। गत वर्ष जनपद में जहां गेहूं का क्षेत्रफल 112258 हेक्टेयर था। इसके बढ़कर 112868 हेक्टेयर होने की संभावना है।
विज्ञापन
सरसों का बीज 9355 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि विभाग ने आलू बीज की डिमांड भेज दी है। जल्द ही इसके आने की संभावना है। उधर, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं के बीज की आपूर्ति जल्द हो जाएगी। इसका वितरण 15 अक्तूबर से शुरू कर दिया जाएगा।