फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparation for center determination for board examination started, committee formed

Saharanpur News: बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की तैयारी शुरू, समिति गठित

Thu, 20 Jul 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Preparation for center determination for board examination started, committee formed
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की सूचना और जीओ लोकेशन परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन कराने के लिए ब्लॉकवार तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और तीन दिन में विद्यालय की जियो लोकेशन अपलोड करने के निर्देश दिए है। विद्यालयों में सुविधाओं का सत्यापन कराने के लिए ब्लॉकवार तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति अपने-अपने ब्लॉक में विद्यालयों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन करेंगी। समिति 28 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराएगी और जिला स्तर से दस अगस्त तक सत्यापन रिपोर्ट की जांच कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराई जाएगी। वेबसाइट पर गलत सूचना अपलोड करने और गलत सत्यापन रिपोर्ट बनाने पर प्रधानाचार्य और समिति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समिति में इन्हें किया गया शामिल
बागपत ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास, राजकीय इंटर कॉलेज दौझा के प्रधानाचार्य नितिन, राजकीय हाई स्कूल अहेड़ा के कनिष्ठ लिपिक अंकुर शर्मा, पिलाना ब्लॉक में राजकीय हाई स्कूल तिलपनी की प्रधानाचार्य बीना सिंह, मॉडल इंटर कॉलेज मुकारी की प्रधानाचार्य पूनम बालियान, राजकीय हाईस्कूल बसौद की कनिष्ठ सहायक कालूराम, खेकड़ा ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद, राजकीय हाई स्कूल मुबारिकपुर की प्रधानाचार्य रीता राठौर, राजकीय हाई स्कूल मुबारिकपुर की कनिष्ठ लिपिक शीतल धनेश्री, बड़ौत में राजकीय हाईस्कूल फतेहपुर पुट्ठी की प्रधानाचार्य डॉ रेखा सिंह, राजकीय हाईस्कूल चौबली की प्रधानाचार्य सरोज कुमारी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली के वरिष्ठ सहायक सत्यवीर, बिनौली ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल मवीकला की प्रधानाचार्य विमलेश, राजकीय हाईस्कूल गांगनौली की प्रधानाचार्य नीना त्यागी, राजकीय कन्या इंटर कालेज बड़ौत की वरिष्ठ सहायक प्रीति और छपरौली ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल सूप की प्रधानाचार्य संजू, राजकीय कन्या इंटर कालेज तुगाना की प्रधानाचार्य गीता शर्मा और राजकीय हाईस्कूल बदरखा के कनिष्ठ सहायक मनीष खोखर को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed