फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prayer was offered with peace

अमन-चैन के साथ हुई जुमे की नमाज

Sat, 04 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Prayer was offered with peace
सहारनपुर। जनपद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। सहारनपुर में संगीनों के साये में नमाज हुई तो देवबंद में भी फोर्स की पूरी तैनाती रही। नमाज को लेकर प्रशासन-पुलिस और खुफिया विभाग की टेंशन बनी हुई थी। सुबह से ही फोर्स की मस्जिदों के बाहर तैनाती रही। ड्रोन कैमरे से हर पल नजर रखी गई। खुफिया विभाग भी पूरी जानकारी पल-पल की अपडेट करता रहा। इंटरनेट बाधित नहीं किया गया। जिससे सभी ने राहत की सांस ली। बाजार भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। जनपद में अमन और चैन का माहौल रहा।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस की टेंशन बढ़ी हुई थी। सहारनपुर के जामा मस्जिद के बाहर और बाजार में चप्पे-चप्पे पर फोर्स की सुबह ही तैनाती कर दी गई थी। खुफिया विभाग बीते रात से ही सक्रिय था। नमाज से पहले सहारनपुर के जामा मस्जिद वाले इलाके में ड्रोन कैमरे से आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर, एडीएम विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा आदि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संगीनों के साये में सकुशल नमाज जामा मस्जिद सहारनपुर में संपन्न हुई। नमाज अदा करने के बाद सभी लोग एक दूसरे से मिलते रहे। सहारनपुर पुलिस और प्रशासन ने नमाज के बाद राहत की सांस ली। इस दौरान वहीं दूसरी ओर देवबंद में देवबंद में शांतिपूर्वक नमाज संपन्न हुई। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र की मौजूदगी में बड़ी तादाद में फोर्स की तैनाती की गई थी। खुफिया विभाग पूरी तरह से सक्रिय था। देवबंद में भी सकुशल नमाज संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed