फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prayed to facebook live

फेसबुक लाइव से कराई प्रार्थना

Fri, 10 Apr 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Prayed to facebook live
लॉकडाउन के दौरान मिशन कंपाउंड सीएनआई में गुड फ्राइडे की प्रार्थना कराते पादरी नथेनियल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गुड फ्राइडे पर ईसाई समाज के लोगों ने घरों में ही रहकर आराधना की। इसके साथ ही मिशन कंपाउंड स्थित चर्च में पादरी ने फेसबुक लाइव के जरिए प्रार्थना संपन्न कराई।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से गिरजाघरों के कपाट बंद रहे। सीएनआई चर्च मिशन कंपाउंड में पादरी नथैनियल दास ने फेसबुक लाइव के जरिए प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। सामाजिक दूरी ही इस वायरस से बचाव का सबसे बड़ा साधन है। इसलिए लोगों को घरों मेें रहकर ही आराधना करने की अपील की गई थी। उन्होंने बताया 12 अप्रैल को ईस्टर पर्व पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्रार्थना कराई जाएगी। सेक्रेट हार्ट चर्च में फादर मैथ्यू और फादर थारसिस ने प्रार्थना की। लोगों ने गुड फ्राइडे पर उपवास भी रखा। इसी तरह मिशन कंपाउंड में बाबू लाल पोल, मारग्रेट पोल, एडी मेलकम, पूनम मेलकम, बाजोरिया रोड निवासी अनस्ट मैसी, इवलिन मैसी, लेबर कॉलोनी में राजू स्टीफन, ऐनजला, विक्टर, जेजेपुरम में अमित लुइस, शिवांगी लुइस, कोर्ट रोड स्थित चर्च और सोफिया स्कूल में सिस्टर आईवी, लूसी जैकब, जूली ने प्रार्थना की। इसके अलावा गिल कॉलोनी, बाजोरिया रोड स्थित चर्च कंपाउंड स्थित गिरजाघरों में सिर्फ पादरियों ने ही प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed