फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Praveen won a prize money of 15 hundred rupees

प्रवीण ने जीती 15 सौ रुपये की इनामी कुश्ती

Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Praveen won a prize money of 15 hundred rupees
रणदेवा के दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। प्यारे जी महाराज की याद में रणदेवा गांव में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक मेले के अंतिम दिन के दंगल में 15 सौ रुपये की इनामी कुश्ती मेरठ के पहलवान प्रवीण ने पंचवटी हरियाणा के सोनू को पटखनी देकर जीती।
विज्ञापन

रविवार को दंगल में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड सहित कई प्रदेशों के पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव खेलते हुए दर्शकों को रोमांचित कर खूब तालियां बटोरीं। 15 सौ रुपये की इनामी कुश्ती ढाकादेई खेड़ी के पहलवान शादाब तथा यमुनानगर के पहलवान संजीव के बीच हुई। इसमें शादाब ने संजीव को पटखनी देकर कुश्ती जीत ली। खेड़ा अफगान के पहलवान आलमगीर तथा तितरवाड़ा के पहलवान अनस के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीतरवाड़ा के पहलवान विशाल ने नकुड़ के पहलवान सुमित को पटखनी दी, जबकि जलालाबाद के पहलवान प्रधान तथा गंगोह के पहलवान शाहरुख, चंडीगढ़ के पहलवान गुरमीत तथा जगाधरी के पहलवान कुलदीप सिंह, तीतरवाड़ा के पहलवान मौसीम तथा ढाकादेई खेड़ी के पहलवान मुरसलीन के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

गंगोह के पहलवान जावेद ने मधुबन के पहलवान राजबीर को चित्त कर बाजी मारी। मुंडलाना के पहलवान मुकेश ने हिमाचल के पहलवान शंकर को हराया। पांच सौ रुपये की इनामी कुश्ती में बाबू पूरा के पहलवान फारूक ने सहारनपुर के पहलवान संदीप का हराया। भांकला के पहलवान सोनू ने रुड़की के पहलवान छोटू को हरा जीत हासिल की। सभी विजेता व उप विजेता पहलवानों को मेला प्रबंध समिति की ओर से नगद राशि इनाम में दी गई। रेफरी की भूमिका धौराला के पहलवान शकील अहमद, सागर चंद्र व देवदत्त शर्मा ने निभाई। प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौ. हरिपाल सिंह, प्रबंधक संजीव चौधरी, सोमनाथ खजांची, पहल सिंह, कुशल पाल, बालिस्टर सिंह, विश्वास कुमार, विकास कुमार आदि दर्शक मौजूद रहे।

रणदेवा के दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान

रणदेवा के दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed