फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Praveen from Saharanpur says he never converted his religion as ATS reached his house for interrogation

धर्मांतरण का मामला: सहारनपुर में प्रवीण के घर पहुंची एटीएस, पूछताछ में कहा- नहीं किया धर्म परिवर्तन, कागजातों का हुआ दुरुपयोग

Thu, 24 Jun 2021 03:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Jun 2021 03:08 AM IST
सार

उन्होंने कहा वह नहीं जानते कि उनकी फोटो और उनके कागज कैसे वहां तक पहुंचे। इस मामले में जांच होनी चाहिए और जो दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Praveen from Saharanpur says he never converted his religion as ATS reached his house for interrogation
प्रवीण... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म परिवर्तन मामले को लेकर सहारनपुर नागल थाना क्षेत्र के गांव शीतला खेड़ा के प्रवीण का नाम भी सामने आया है, लेकिन प्रवीण और उनके परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। प्रवीण ने कहा कि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया है, उसके कागजात और फोटो का दुरुपयोग हुआ है, इस साजिश की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


दरअसल, धर्म  परिवर्तन करने वालों की सूची में प्रवीण का भी नाम शामिल बताया गया। इसी के चलते पुलिस और एटीएस के लोगों ने प्रवीण के घर भी पहुंचकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


प्रवीण कुमार का साफ कहना है कि उन्होंने इस्लाम धर्म ग्रहण नहीं किया है। प्रवीण कुमार पीएचडी कर रहे हैं। उनकी दो किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं, जिसमें से एक किताब मोदी एक विचार है तो, दूसरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण का कहना है कि उन्होंने कई स्थानों पर अपने कागजात भेजे थे या कहीं धर्मशाला में रुकने पर भी आधार कार्ड और फोटो दिए, आशंका है कि उनके कागजात का दुरुपयोग हुआ है। 

इस मामले में उनसे पुलिस और एटीएस की टीम भी पूछताछ करने आई थी। उन्होंने कहा वह नहीं जानते कि उनकी फोटो और उनके कागज कैसे वहां तक पहुंचे। इस मामले में जांच होनी चाहिए और जो दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

प्रवीन की शादी को 12 साल हो चुके हैं और वह बीवी और बच्चों के साथ खुश है। प्रवीण के एक भाई और एक बहन है। प्रवीण पर उसकी माता और पत्नी को भी पूरा भरोसा है, उनका कहना कि हम हिंदू गुज्जर है और रहेंगे।


उनका कहना है कि आज जब एटीएस की टीम आई तब उन्हें इस मामले का पता चला और उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ। अब लगातार इस मामले में पूछताछ के बाद वह बहुत ज्यादा टेंशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed