{"_id":"5e725ede8ebc3e78a903257e","slug":"pradhan-mantri-awas-yojana-houses-built-in-cemetery-land-saharanpur-news-mrt474122626","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान भूमि में बना दिए प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान भूमि में बना दिए प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता होने का मामला सामने आया है। पूर्व चेयरमैन की शिकायत पर एसडीएम द्वारा कराई जांच में कब्रिस्तान की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के कई मकान बनाने का खुलासा हुआ है। एसडीएम ने कहा अब आरोपी लोगों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई होगी।
रामपुर मनिहारान नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शाहबुद्दीन अहमद ने तत्कालीन रामपुर मनिहारान एसडीएम सीपी सिंह को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया था कि नगर पंचायत, सभासद और डूडा के अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त योजना में खेल किया गया है। इस पत्र का संज्ञान लेकर एसडीएम ने इस मामले की जांच कराई। लेखपाल ने अपनी जांच आख्या रिपोर्ट में बताया कि बाईपास रोड पर स्थित ज्योतिबा फूले चौक के पास खसरा नंबर 1022 में कब्रिस्तान दर्ज है और इस भूमि पर कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण करा दिए गए हैं।
उधर, पूर्व चेयरमैन शाहबुद्दीन अहमद ने कहा कब्रिस्तान की भूमि पर लोगों को आवास का लाभ दिया जाना एक बड़ी साजिश है। इस साजिश में जो भी लोग शामिल हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान की भूमि से आवास हटाए जाए और इस भूमि को वक्फ बोर्ड के हवाले की जाए।
विज्ञापन
एसडीएम एसएन शर्मा ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। जल्द ही वसूली के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। साथ ही जो कर्मचारी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। नगर पंचायत के ईओ आरसी मौर्य ने बताया कि जांच में पाया गया है कि कब्रिस्तान की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाए गए हैं। ऐसे परिवारों को नोटिस भेजे हैं। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के कब्रिस्तान की भूमि पर आवास बने हैं। उनके ब्यान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।