{"_id":"60ad4ae28ebc3e01963b643f","slug":"pradhan-became-excited-for-the-first-time-for-the-new-responsibility-saharanpur-news-mrt5398595175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित दिखे पहली बार बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित दिखे पहली बार बने प्रधान
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों ने उन्हें मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी से उठाने की बात कही है। इनका कहना है कि शपथ ग्रहण के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी का अहसास हुआ है। इसे लेकर वे खासे उत्साहित भी हैं। वे ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने गांवों में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे। ज्यादातर का कहना है कि उनकी प्राथमिकताओं में जनकल्याणकारी योजनाओं को वास्तविक पात्रों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाना है।
नानौता विकास खंड की ग्राम पंचायत चौरा से पहली बार प्रधान बने स्वर्ण सिंह सोनर ने कहा कि वे गांव में पक्ष विपक्ष की राजनीति से हट कर सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने का काम करेंगे।
रामपुर मनिहारान की ग्राम सभा नैनखेड़ी की पहली बार प्रधान बनी पंकज सैनी का कहना था कि आज शपथ ग्रहण के बाद लग रहा है कि वास्तविक खुशी तभी मिलेगी जब गांव का चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
गंगोह ब्लाक के गांव उमरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान अरविंद चौधरी ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद वे काफी उत्साहित हैं। उन्हें यह अहसास हुआ है कि आज से उन पर पूरे गांव की जिम्मेदारी आ गई है।
मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव रामखेड़ी के युवा प्रधान अजय भानू प्रताप ने बताया कि पहली बार प्रधान बनने के बाद उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले ही आधा दर्जन मजदूर लगा कर अपने खर्च पर लगातार एक सप्ताह तक गांव में सफाई और सैनिटाइेजशन का कार्य कराया है।
चिलकाना क्षेत्र के ग्राम पटनी में नवनिर्वाचित प्रधान प्रवीन ने शपथ लेने के बाद बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा कि उनकी भी अपनी पहचान है। इस पहचान को अब वे विकास कार्यों के बल पर और मजबूत बनाने का काम करेंगी।
तीतरो क्षेत्र के गांव कोलाखेड़ी की पहली बार प्रधान बनी प्रियंका सैनी ने बताया कि अपने करियर को छोड़ कर उन्होंने गांव के विकास के लिए प्रधानी का चुनाव लड़ा था। प्रधान बनने के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी का अहसास हुआ है।
साढ़ौली कदीम ब्लाक के हसनपुर नौगांवा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान लोकेश धीमान ने बताया कि गांव के लोगों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।