फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prabhu Khatu Shyam's cheers echoed

गूंजे प्रभु खाटू श्याम के जयकारे

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prabhu Khatu Shyam's cheers echoed
भूतेश्वर मंदिर में खाटू श्याम भगवान की शोभा यात्रा और अखंड ज्योत के दर्शन करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देश भर में भ्रमण कर रही प्रभु श्री खाटू श्याम व अखंड ज्योत की शोभायात्रा का सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। खाटू श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में शोभायात्रा पहुंची, जहां पर श्री श्याम सेवा सलोना परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया। इसके साथ ही दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में प्रभु खाटू श्याम की मूर्ति व ज्योत स्थापित की गई। इसके साथ ही भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें हरिद्वार से आए विजय गोयल महाराज ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। इसके पश्चात लोगों ने बारी-बारी दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कुमार गिरिराज शरण, आचार्य पंकज शर्मा, पीयूष चतुर्वेदी, रूपेश कटारिया, विष्णू शर्मा, दिलीप, मयंक गर्ग, ऋषि पाल, अक्षय अग्रवाल, विकास गर्ग, बंटी रस्तोगी, आशीष गोयल, विकास गर्ग, विशाल अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed