{"_id":"6ad129cddf3230b53907a2b1","slug":"power-will-be-out-in-several-areas-of-the-city-today-saharanpur-news-c-30-1-sha1026-186000-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में आज बिजली गुल रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में आज बिजली गुल रहेगी
Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार यानी आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक कैलाशपुर-2, जनक नगर-2, टीपी नगर और हुसैन बस्ती बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इस दौरान दाबकी, देवभूमि, इंडस्ट्रियल क्षेत्र, जनक नगर, शालीमार, लिंक रोड, कंपनी बाग, माधो नगर, बेरीबाग, नुमाइश कैंप, हरेटी, जनता रोड, प्रेमपुरी, भगवती कॉलोनी और मोती बाग समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं आएगी।
वहीं मंडी समिति, जैनबाग और मानकमऊ-शहरी बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक इंद्रा चौक, खाता खेड़ी, आजाद कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी, शारदा नगर, गलीरा रोड, गुरुदेव नगर, साहबजी नगर और लेबर कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली बंद रहेगी। आईटीआई-2 बिजलीघर से जुड़े हसनपुर, लक्खा कॉलोनी और इंडस्ट्रियल-2 क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती होगी। घंटाघर बिजलीघर के अंबाला रोड फीडर और अंबाला रोड बिजलीघर के गुरुद्वारा रोड फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे तक, घंटाघर बिजलीघर के कोर्ट रोड फीडर पर दोपहर तीन से चार बजे तक बिजली नहीं आएगी।