फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power supply will remain closed for nine hours in many areas today

Saharanpur News: कई इलाकों में आज नौ घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

Tue, 16 May 2023 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Power supply will remain closed for nine hours in many areas today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम के जैन बाग बिजलीघर पर मंगलवार यानी आज नौ घंटे मरम्मत कार्य होगा, जिसके तहत कई इलाकों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। गर्मी में बढ़ते विद्युत भार के मद्देनजर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता (शहरी) संजीव कुमार ने बताया कि गर्मी में विद्युत भार बढ़ गया है। इसके तहत अलग-अलग उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। मंगलवार को जैन बाग बिजलीघर पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक मरम्मत कार्य होगा, जिसके तहत प्रताप नगर, रायवाला, रानी बाजार, कम्बोह कटहरा, हरनाथपुरा, निसार रोड, वर्धमान काॅलोनी, मुन्नालाल, हबीबगढ़, खाताखेड़ी, गोटेशाह, मदनपुरी, अहमद काॅलोनी, सम्राट विक्रम काॅलोनी आदि क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी में लोगों को परेशानी होगी। नौ घंटे तक लगातार बिजली नहीं आने से लोगों के इन्वर्टर जवाब दे सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ता पहले ही अपनी तैयारी रखें। जैन बाग बिजलीघर के उपखंड अधिकारी अंकित ने बताया कि छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed