{"_id":"64e3b039414e41bfa30d8224","slug":"power-supply-will-be-disrupted-for-three-days-and-four-hours-from-today-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-8033-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज से तीन दिन चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज से तीन दिन चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
-स्मार्ट सिटी कार्य के चलते पुल खुमरान व जैनबाग उपकेंद्र रहेंगे बंद
-गर्मी में बिजली बाधित होने से बढ़ेगी लोगों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में स्मार्ट सिटी का कार्य होने के चलते मंगलवार (आज) से तीन दिन चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुल खुमरान पर स्मार्ट सिटी का कार्य कराया जा रहा है। जिसकी वजह से 22, 23 और 24 अगस्त को सुबह छह बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।
उपकेंद्र से जुड़े बड़तला, चौक फव्वारा, हवा सराय, मीरकोट, मोरगंज, स्वतंत्र नगरी, मटिया महल, बोमनजी रोड, जाफर नवाज, सराफा बाजार, नया बाजार, गौरी शंकर बाजार, रामानंद, दीनानाथ बाजार, जामा मस्जिद क्षेत्र, कायस्थान आदि की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके अलावा जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े खाताखेड़ी, रामजीवन कॉलोनी, खाताखेड़ी गोल कोठी चौक, अरबी मदरसा, धोबीघाट, मंडी रोड, मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और चिलकाना रोड आदि में भी उक्त तिथियों में सुबह छह से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।