{"_id":"5f0f420d8ebc3e63954b3e08","slug":"power-failure-occurred-in-more-than-40-colonies-saharanpur-news-mrt491382740","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 से ज्यादा कालोनियों में हुई बिजली गुल --","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 से ज्यादा कालोनियों में हुई बिजली गुल --
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में मंगलवार रात ढाई बजे के बाद तेज हवा और बारिश के कारण मानकमऊ, मंडी समिति रोड सहित अन्य क्षेत्रों की विद्युत लाइनों में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते 40 से ज्यादा कालोनियों में पांच से सात घंटे तक की बिजली का कट झेलना पड़ा। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण बुधवार सुबह दस बजे तक इन अधिकतर इलाकों में हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली के साथ ही पेयजल संकट से भी अधिकतर घरों में दिक्कतें सामने आईं।
शहर के मानकमऊ, शुगर मिल, लेबर कालोनी, सर्किट हाउस रोड, ईएसआई अस्पताल क्षेत्र, छोटी लाइन, गंगोह रोड, चंद्र विहार कालोनी, मंसूर मोहल्ला, उनाली, पीर माजरा, अंबाला पुल क्षेत्र, खजूर तला, लक्की गेट, रामनगर, पठानपुरा, किशनपुरा, जनक नगर, खानआलमपुरा, खाताखेड़ी सहित अन्य कई क्षेत्रों में इस अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। गंगोह रोड और मंडी समिति रोड पर कुछ जगहों पर फाल्ट और ब्रेक डाउन की स्थिति की जानकारी पहुंची। इसके बाद विद्युत निगम की टीमों को सप्लाई सुचारु करने में लगाया गया।
पिछले सप्ताह भी 70 कालोनियों में गुल हुई थी बिजली
सहारनपुर। तेज हवा और बारिश के कारण ही पिछले सप्ताह भी 70 कालोनियों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। देहाती क्षेत्रों में भी विद्युत लाइनों पर पेड़ और टहनियां गिरने के कारण लंबे समय तक सप्लाई नहीं हो पाई थी। अब फिर से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। इसके अलावा शहर और देहाती क्षेत्रों में ओवरलोड और तकनीकी कारणों से ट्रांसफार्मरों और विद्युत तारों में आग लगने से भी आपूर्ति बाधित हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रभावित क्षेत्रों में सुचारु कराई आपूर्ति
- विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। मगर इन प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार दोपहर तक सप्लाई को सुचारु करा लिया गया है।