{"_id":"58b1c91a4f1c1b0953b27c61","slug":"power-disconnection-kindled-engineer-made-mortgages","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कनेक्शन काटने पर भड़के, अभियंता को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कनेक्शन काटने पर भड़के, अभियंता को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
विद्युत अधिकारियों से उलझते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में विद्युत बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट रही विद्युत निगम की टीम के साथ व्यापारियों की झड़प हो गई। कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए टीम में शामिल सहायक अभियंता को बंधक बना लिया।
बाद में अभियान को पांच मार्च तक स्थगित करने की घोषणा पर ही टीम को छोड़ा गया। शनिवार को कस्बे में बकाया विद्युत वसूली को लेकर विद्युत निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे थे।
जब टीम मेन बाजार गांधी आश्रम के पास पहुंची तो व्यापारियों की टीम से नोकझाेंक हो गई। व्यापारी नेता आबिद हसन ने कहा कि विद्युत कनेक्शन काटने के नाम पर विद्युत निगम के अधिकारी लोगों से अवैध वसूली कर रहे है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी बीच टीम को व्यापारियों ने घेर लिया और विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र नौटियाल को बंधक बना लिया। व्यापारियों को कहना था कि कनेक्शन काटने के अभियान को बंद किया जाए।
बाद में टीम में शामिल सहायक अभियंता ने पांच मार्च तक अभियान को स्थगित करने की घोषणा की। इसके बाद ही व्यापारी शांत हुए। उधर, सहायक अभियंता ने व्यापारियों के अवैध वसूली के आरोप को निराधार बताया है।