फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   power cut....

विद्युत लाइन में फॉल्ट, 23 कॉलोनियों में बत्ती गुल

Wed, 22 Jul 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
power cut....
विद्युत लाइन में फॉल्ट से 23 कालोनियों में बत्ती गुल
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश और बुधवार को बूंदाबांदी के बीच विद्युत निगम के मानक मऊ फीडर से जुड़ी 11केवी की विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके चलते सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस विद्युत लाइन से जुड़ी करीब 23 कॉलोनियों में करीब नौ घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते अधिकांश घरों में इनवर्टर तक बंद हो गए। बिजली न होने के कारण लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। करीब 20 हजार लोग परेशान रहे।
विद्युत निगम की टीमें दिनभर लाइन के फॉल्ट को ढूंढती रहीं। वहीं इन कॉलोनियों के लोग बिजली सप्लाई शुरू होने का इंतजार करते रहे। शहर के मानक मऊ, शुगर मिल, सर्किट हाउस रोड, शारदा नगर, न्यू शारदा नगर, रौनक बाजार, विश्वकर्मा नगर, पार्वती धाम, लेबर कालोनी, प्रकाश विहार, अंकित विहार, वेद विहार, नवादा रोड, खलासी लाइन, गंगोह रोड सहित करीब 23 कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार खराब मौसम या अन्य कारणों से यह दिक्कत हो जाती है।
विज्ञापन

मानसूनी सीजन में पहले भी गुल हो चुकी बत्ती
मानसूनी सीजन में इससे पहले भी चार बार पांच घंटे से अधिक समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो चुकी है। पिछले सप्ताह ही तेज हवा और बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई थी। इस दौरान 70 से अधिक कॉलोनियों के अलावा 200 से अधिक गांवों तक में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा था। ऐसे मौसम में विद्युत निगम की टीमों को भी लाइनों की निगरानी और फॉल्ट ठीक करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे से बंद पड़ी 14 गांवों की आपूर्ति
फोटो-16
संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरो। पिछले दो दिन से 14 गांवों की बत्ती गुल होने से ग्रामीण परेशान हैं। पेयजल की भी किल्लत हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

ग्राम रादौर के ग्रामीण योगेश कुमार, सुरेश चंद बीडीसी, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, नाथीराम, राकेश, श्रवण कुमार, रमेश, सोनू, टिंकू आदि ने कहा कि क्षेत्र के गांव रादौर, कोलाखेड़ी, झाडवन, चंदपुरा, फतेहपुर, वजीरपुर, डुभर किशनपुर, कुतुबखेड़ी कलसी सहित 14 गांवों की विद्युत सप्लाई करीब 48 घंटे से ठप्प है। विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायत किये जाने के बाद भी बिजली सप्लाई को ठीक नहीं किया गया है। इनवर्टर, मोबाइल तक बंद पड़े हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से विद्युत सप्लाई सुचारु कराने की मांग की है। उधर, अवर अभियंता केपी सिंह ने बताया कि फाल्ट ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed