फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   power cut in 9 villages

तीस घंटे से ठप पड़ी है नौगांवा ग्राम समूह की बिजली

Tue, 28 Jan 2020 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
power cut in 9 villages
तीस घंटे से ठप पड़ी है नौगांवा ग्राम समूह की बिजली
विज्ञापन

शाकंभरी। विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह के नौ गांवों में पिछले 30 घंटों से बिजली व्यवस्था ठप होने से अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ भारी रोष बना हुआ है।
बेहट बिजलीघर से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह के गांव समसपुर, चक अबाबाकरपुर, दोड़बसी, अलीपुरा, हसनपुर, काशीपुर, बेगपुर, दुल्लागढ़, रजापुर आदि गांवों में पिछले 30 घंटों से अंधकार में डूबे हैं। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिंद्र सिंह चौहान, हसनपुर की प्रधान सारिका चौहान, प्रतिनिधि संदीप चौहान, पूर्व प्रधान मो. असलम, पूर्व प्रधान इकराम अहमद, मेहंदी हसन, प्रवीण चौहान, पूर्व प्रधान पिंकी चौहान, रजापुर के प्रधान राजेश चौहान, समसपुर के प्रधान मो. कामिल, सलीम बीडीसी, बेगपुर के प्रधान खुर्शीद अहमद, महेश गुप्ता, नीटू गुप्ता आदि का कहना है कि बेहट बिजलघर से गांव तक आ रही लगभग 15 किमी लंबी विद्युत लाइन घने आम के बागों के बीच से आ रही है जिसमें आम के पेड़ो की टहनियां लगने से रोजाना फाल्ट की समस्या बनी रहती है। बारिश के मौसम में तो फाल्ट की समस्या और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले कई घंटों से बारिश होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बताया कि पिछले कई माह से बेहट से फतेहपुर कलां के सड़क के किनारे नई विद्युत लाइन बनाई तो गई है, लेकिन उस से अभी तक गांव को नहीं जोड़ा गया है और न ही गांव से तीन किमी की दूरी पर स्थित जसमोर बिजलीघर से जोड़ा गया है। उनका कहना है कि पहले से ही विद्युत आपूर्ति कम मिल रही थी, अब बारिश के बाद 30 घंटों से वह भी बंद पड़ी है। विद्युत उपकरण शोपीस बन गए हैं। वहीं बच्चों की बोर्ड की परीक्षा भी नजदीक है। ऐसे में वह क्या करें। उधर बेहट बिजलीघर के जेई अभय प्रताप सिंह का कहना है कि बारिश रुकते ही जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed