फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power Corporation reached 20 million in five days

विद्युत निगम के पास पांच दिन में पहुंचे 20 करोड़ रुपये

Wed, 16 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Power Corporation reached 20 million in five days
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बड़े नोटों की बंदी के दिन बाद विद्युत निगम द्वारा बिल जमा करने में 500 एवं एक हजार रुपये की छूट दिए जाने के बाद लोग बिल जमा कराने के लिए टूट पड़े।
विज्ञापन


पुराने एवं नए बिल जमा कराने की ऐसी होड़ लगी कि विद्युत निगम में पांच दिन में ही 20 करोड़ रुपये जमा करा दिए। इतना अधिक असर देख विद्युत निगम ने 24 नवंबर तक बड़े नोट लेने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


8 नवंबर की शाम को 500 एवं 1000 रुपये नोट बंद किए जाने किए जाने का झटका विद्युत निगम को भी लगा। लोग 9 नवंबर को बिल जमा कराने के लिए विद्युत निगम के कार्यालय में पहुंचे तो बड़े नोटों को लेने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने हंगामा भी किया। पूरे दिन बिलिंग नहीं हो सकी थी। 10 नवंबर को दोपहर बाद विद्युत निगम के चेयरमैन का मैसेज आने के बाद ऐलान कराया गया कि विद्युत निगम बिल जमा करने के लिए पांच सौ एवं एक हजार रुपये के नोट लेगा।

इस पर 11 नवंबर से ही विद्युत निगम के कार्यालयों एवं काउंटरों पर बिल जमा करने के लिए भीड़ लग गई। लोगों ने न सिर्फ नए बिल जमा कराए, बल्कि पेंडिंग बिलों का भी भुगतान कर डाला। 11 नवंबर के बाद तो भीड़ टूटी ही नहीं।

इसका नतीजा यह निकला कि पांच दिन में ही विद्युत निगम को जिले से लगभग 20 करोड़ रुपये मिल गए। जिनमें लगभग साढ़े 12 करोड़ रुपये सिर्फ सहारनपुर से और शेष देहात से मिले। यह बिल सिर्फ घरेलू बत्ती पंखा एवं छोटे कामर्शियल ही जमा किए गए।

फैक्ट्रियों का बिल कैश लेने से इंकार कर दिया गया। इनसे चेक द्वारा ही बिल जमा किया जा रहा है। विद्युत निगम के अचानक आए अच्छे दिनों को लेकर इतना उत्साहित नजर आया कि पहले दो दिन के बाद 14 नवंबर और उसकेे बाद पुराने बड़े नोट लेने के लिए 24 नवंबर तक का समय बढ़ा दिया


गया। अधीक्षण अभियंता आरके सिंह एवं एके त्यागी ने बताया कि फिलहाल तो लोग बिजली का पुराना भी बकाया जमा करा रहे हैं। अधिकांश लोग पुराने नोट ही जमा करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed