{"_id":"6005c8fe8ebc3e2ecf239e06","slug":"posts-of-13-bdc-and-45-gram-panchayat-members-reduced-saharanpur-news-mrt5211766188","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 बीडीसी और 45 ग्राम पंचायत सदस्य पद हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 बीडीसी और 45 ग्राम पंचायत सदस्य पद हुए कम
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन फाइनल हो गया है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है। आंशिक परिसीमन में बीडीसी के 13 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 45 पद कम हुए हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्यों की संख्या पहले की तरह 49 ही रहेगी। इसका खाका तैयार करके शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्दी ही शासन से अधिकारिक तौर पर इसकी सूचना जारी होगी।
दरअसल, जिले में तीन ग्राम पंचायतें समाप्त हुईं। छुटमलपुर और फतेहपुर भादो ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत का गठन हो चुका है, तो रामपुर मनिहारान देहात ग्राम सभा को रामपुर मनिहारान नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया है। इसी के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में आंशिक परिसीमन हुआ है। परिसीमन को लेकर करीब 36 दावे और आपत्तियां प्रशासन को प्राप्त हुई थीं, जिनका निस्तारण कर दिया गया। परिसीमन के उपरांत अब जिले में 884 ग्राम प्रधान, 1206 बीडीसी और 11210 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होगा। वहीं, जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 49 ही रहेगी। इसके साथ ही जल्द ही आरक्षण भी तय हो जाएगा और वोटर लिस्ट फाइनल होगी। इसको लेकर डाटा फीडिंग चल रही है।
जिला पंचायत के तीन वार्डों में हुआ परिवर्तन
ग्राम पंचायत छुटमलपुर और फतेहपुर भादो जिला पंचायत के वार्ड 04 का हिस्सा थीं। इस कारण जिला पंचायत वार्ड 04 से 15372 मतदाता कम हो गए थे। अब परिसीमन में वार्ड संख्या 49 की ग्राम पंचायत संभलहेड़ी और जिला पंचायत वार्ड 05 से ग्राम पंचायत मुसेल को काटकर वार्ड संख्या 04 में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर परिसीमन को लेकर आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। परिसीमन फाइनल करके शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
कम हुई ग्राम पंचायत बीडीसी ग्राम पंचायत सदस्य
छुटमलपुर 07 15
रामपुर मनिहारान देहात 03 15
फतेहपुर भादो 03 15
पद वर्ष 2015 वर्ष 2021
ग्राम प्रधान 887 884
ग्राम पंचायत सदस्य 11255 11210
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1219 1206
जिला पंचायत सदस्य 49 49