फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poster exhibition on the poems of Saharanpur poet held in Delhi

Saharanpur News: सहारनपुर के कवि की कविताओं पर दिल्ली में लगी पोस्टर प्रदर्शनी

Sun, 06 Apr 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Poster exhibition on the poems of Saharanpur poet held in Delhi

विज्ञापन
सहारनपुर। नई दिल्ली के एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स एंड लिटरेचर के कलाकक्ष में सहारनपुर के कवि राजेन्द्र शर्मा की कविताओं पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगायी गई। उनकी यह कविताएं समकालीन मूर्तिकला के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार हिम्मत शाह के व्यक्तित्व, कृतित्व, उनकी स्मृति पर आधारित है।
दरअसल, टेराकोटा शिल्प में हड़प्पा सभ्यता की झलक और सिल्वर पेंटिंग्स के लिए प्रख्यात हिम्मत शाह का गत दो मार्च को निधन हो गया था। उनकी स्मृति में यह पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। राजेन्द्र शर्मा हिम्मत शाह पर करीब चालीस कविताएं लिख चुके हैं। उनकी कविताओं को जबलपुर के प्रख्यात पेंटर दंपत्ती विनय अंबर और सुप्रिया अंबर ने कविताओं को पोस्टरों में एक अलग अंदाज में उकेरा है। कार्यक्रम में राजेन्द्र शर्मा ने हिम्मत शाह पर आधारित अपनी कुछ कविताओं का काव्य पाठ भी किया।
विज्ञापन


पंजाबी लेखिका पद्मश्री अजीत कौर, बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार, प्रख्यात कथाकार बलराम, देव चौधरी, शीतल वाणी के संपादक डॉ. वीरेन्द्र आज़म और प्रख्यात कलाकार अपर्णा कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed