{"_id":"621285b8d11c5328f91387cc","slug":"postal-ballot-will-play-a-big-role-in-deciding-the-fate-of-the-candidates-saharanpur-news-mrt577702320","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में बडी भूमिका निभाएगें पोस्टल बैलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में बडी भूमिका निभाएगें पोस्टल बैलेट
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर पडे़ 9484 पोस्टल बैलेट प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में अहम भूमिका निभाएंगे। इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, दिव्यांग, सर्विस वोटरों के साथ ही 4143 मतदान कार्मिक भी शामिल हैं। ईवीएम के वोट गिनने से पहले इन पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
दूसरे चरण में 14 फरवरी को हुए मतदान में जनपद के 71 प्रत्याशियों की हार-जीत ईवीएम में बंद है। ईवीएम के साथ ही प्रत्याशियों की जीत हार में पोस्टल बैलेट की भी अहम भूमिका रहेगी। हालांकि 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगों में से कम ने ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। जनपद में 80 वर्ष की आयु से अधिक 40621 बुजुर्ग मतदाता हैं। इनमें से सिर्फ 1180 ने ही पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया है। 14956 दिव्यांग मतदाताओं में से सिर्फ 185 ने ही पोस्टल बैलेट से वोट डाले। इसके अलावा मतदान की ड्यूटी में लगे 4143 सरकारी कर्मचारियों ने भी पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि ईवीएम के वोट गिनने से पहले पोस्टल बैलेट की गणना कराई जाएगी। जनपद में 9484 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
एक नजर में विधानसभा वार पडे पोस्टल बैलेट
विधानसभा सीट बुजुर्ग दिव्यांग सर्विस वोटर
बेहट 30 18 226
नकुड़ 253 15 697
सहारनपुर नगर 367 06 216
सहारनपुर 195 38 396
देवबंद 62 59 874
रामपुर मनिहारान 63 07 762
गंगोह 210 42 805
योग 1180 185 3976
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।