फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Post mortem report revealed, drowning caused death

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पानी में डूबने से हुई मौत

Wed, 18 Mar 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Post mortem report revealed, drowning caused death
गंगोह (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश के गंगोह कोतवाली क्षेत्र से लापता हरियाणा के जिला करनाल क्षेत्र में मिले महिला और पुरुष के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव नागल राजपूत निवासी किसान इंतजार और उसके यहां मजदूरी कर रहे गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी इंसार और उसकी पत्नी फातमा तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से ही लापता हो गए थे। पता चलने के बाद परिजनों ने उन्हें तलाश किया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं लगा। सोमवार को इंतजार और इंसार की पत्नी के शव हरियाणा के जिला करनाल अंतर्गत गांव कमालपुर के पास यमुना क्षेत्र में पड़े मिले थे। परिजनों के शवों की शिनाख्त करने पर हरियाणा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करने भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शाम के समय दोनों शवों को परिजनों को सौंपा था।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला करनाल अंतर्गत थाना इंद्री के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रथम रिपोर्ट में मृतकों की मौत पानी में डूबने से होनी बताई गई है। विसरा रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसके आने के बाद पूरा खुलासा होगा। जबकि लापता चल रहे इंसार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed