फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poor system of electricity, dilapidated wires breaking like death

Saharanpur News: बिजली की लचर व्यवस्था, मौत बनकर टूट रहे जर्जर तार

Sun, 29 Jan 2023 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Poor system of electricity, dilapidated wires breaking like death
रामपुर मनिहारान में देवबंद रोड पर नीचे लटके बिजली तारों को दिखाते लोग
- शहर से लेकर देहात तक बिजली झूल रही जर्जर लाइनें
विज्ञापन

- दशकों से तारों को नहीं बदला गया, डंडों के सहारे बांध रखें तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बिजली व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी बिजली तारों की दशा नहीं बदल रही है। शहर हो या देहात कहीं भी बिजली के जर्जर तारों से लोग सुरक्षित नहीं है। विद्युत निगम के कर्मचारी पुराने तारों की जोड़ गांठ कर देते हैं। जिससे पूरे जनपद में आए दिन कहीं न कहीं जर्जर व झूलते बिजली के तारों के चलते बेकसूर लोगों की जानें जा रही है। तमाम शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मूक दर्शक बनकर बैठे हुए हैं।
बिजली के जर्जर व झूलते तार मौत को दावत दे रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक तमाम बिजली की लाइन वर्षों पुरानी हैं। जनपद में पिछले एक साल में पांच अधिक लोगों की जान जर्जर तारों के करंट से जा चुकी है।देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग गांव में रास्तम मार्ग पर लगे 400 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर की लाइन जर्जर हालत में हैं। यहां पर डंडों के सहारे बांधकर जर्जर तारों से काम चलाया जा रहा है। अंबेहटा के मोहल्ला पासरा में एचटी लाइन का तार जर्जर होकर गिर गया। रामपुर मनिहारान देवबंद रोड पर बिजली तार झूल रहे हैं। इस रोड से हजारों लोग गुजरते हैं। विभाग की लापरवाही से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। जर्जर तारों के चलते भीड़भाड वाले इलाके व गली-मोहल्लों में खेलने वाले नौनिहालों की जान जोखिम में रहती है। विद्युत विभाग आए दिन बकाया आदि को चेकिंग अभियान चलाता रहता है, लेकिन जर्जर पड़े तारों की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं जाता है। उपभोक्ताओं की मुख्य समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

कब-कब हुए हादसे
-20 मई 2022 गांव महंगी में खेत में पानी चला रहे किसान की हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से उसकी चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई थी।
-10 सितंबर 2022 को रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मदनूकी में बिजली तार आपस में टकराकर टूटने से उनकी चपेट में आकर तीन मजदूरों की हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-10 जुलाई 2021 को गंगोह के गांव शेरमऊ में बिजली तार टूटने से उनकी चपेट में आकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी। तीनों बच्चे सगे भाई-बहन थे। गुस्साए लोगों ने शवों को रखकर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया था।
-16 सितंबर 2021 को फतेहपुर के गांव जजनेर में बिजली का तार टूट कर गिरने से युवक की मौत हो गई थी।
-27 अक्तूबर 2020 को मिर्जापुर क्षेत्र के हिंदुवाला गांव में बिजली के हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से दस साल के एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी।
-16 अगस्त 2019 को रामपुर मनिहारान क्षेत्र के इस्लामनगर में विद्युत तार टूट कर गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई थी।

क्या कहते हैं लोग
-मनोज शर्मा का कहना है कि देवबंद रोड पर तार लटके हुए हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में विद्युत अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बाद भी तारों को नहीं बदला गया है।
-जुनैद चौधरी बताते हैं कि तार खराब होने के साथ-साथ नीचे भी लटके हुए हैं। विभाग को जल्द तार बदलने चाहिए, ताकि हादसा होने से बच सके। समय रहते ध्यान नहीं दिया तो हादसा हो सकता है।


वर्जन.......
बिजली के जर्जर तारों को बदलने का काम चल रहा है, जहां पर ज्यादा ही खराब स्थिति में जर्जर तार हैं, तो हम बदलवा रहे हैं। यदि कहीं पर तार नीचे झूल रहे हैं और डंडों के सहारे बांधकर काम चलाया जा रहा है तो उसे दिखवाया जाएगा। - एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम

रामपुर मनिहारान में देवबंद रोड पर नीचे लटके बिजली तारों को दिखाते लोग

रामपुर मनिहारान में देवबंद रोड पर नीचे लटके बिजली तारों को दिखाते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed