फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poor cold roofs in cold weather

सर्द मौसम में बिना छत के ठिठुर रहे गरीब

Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Poor cold roofs in cold weather
बड़गांव के जदौडा पांडा में कच्चा मकान - फोटो : SAHARANPUR
सर्द मौसम में बिना छत ठिठुर रहे गरीब
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांवों में अब भी कई परिवार बिना छत के गुजर बसर करने को मजबूर हैं। इन परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते इस सर्द मौसम में इन परिवारों का जीना मुहाल हो गया है।
रामपुर मनिहारन तहसील की पंचायत जड़ौदा पांडा व उसके मजरे घिसरपडी, किशनपुर में बरसात के सीजन में कुछ गरीब लोगों के कच्चे मकान गिर गए थे। पीड़ितों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अधिकारियों कई बार गुहार लगाई लेकिन अब तक उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला। जड़ौदा पांडा के दिव्यांग सुशील कुमार पुत्र जनेश्वर, घिसरपडी की विधवा रुकमेश कोरी पत्नी मदन व किशनपुर के सुखपाल पुत्र फूल सिंह, सुखबीर पुत्र शबीरा, महेंद्री पत्नी मांगा, कुलदीप पुत्र पप्पू, बिहरम पुत्र सोमा, देशू पुत्र मंगलू, ज्ञान्ना पुत्र सिंगा, अमर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह व देशु पुत्र मंगलू व रकमा पुत्र भुल्लन आदि के मकान बारिश के सीजन में गिर गए थे। उस समय मकानों की जांच तत्कालीन हल्का लेखपाल ने की थी। साक्ष्य के तौर पर मकानों के फोटो भी लिए खिंचवाए गए थे लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का अब तक लाभ नहीं मिला। इसके चलते यह परिवार कड़ाके की ठंड में रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि वह अपनी समस्या से एसडीएम रामपुर मनिहारान को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन उन्हें कोई मदद नहंी मिली। पीड़ितों का कहना है कि गांवों में एक तरफ शमशान तक में पक्की इमारत बना दी गई। वहीं, उन जिंदा लोगों की सरकार सुध नहीं ले रही है। गांव की गलियां तो पक्की हो गई हैं लेकिन कुछ घर अभी कच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधानपति राकेश त्यागी का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीणों के नाम भेजे थे लेकिन अब तक इनके नामों पर मंजूरी नहीं मिली है। उधर, रामपुर मनिहारान एसडीएम सीपी सिंह का कहना है कि वे बीडीओ को पत्र लिख कर जांच कराएंगे कि पात्रों को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed