फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pollution started mixing in the air, AQI reached 110

Saharanpur News: हवा में घुलने लगा प्रदूषण, एक्यूआई 110 पर

Sun, 19 Oct 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pollution started mixing in the air, AQI reached 110
सहारनपुर। हवा में नमी आते ही प्रदूषण का जहर बढ़ने लगा है। जनपद में जो एक्यूआई अभी तक 60 से 70 तक चल रहा था। वह शनिवार को बढ़कर 110 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

सर्दियों में प्रदूषण का बढ़ना आम बात है। इसकी प्रमुख वजह धुएं और धूल का ऊपर नहीं उठना है। हवा में नमी होने के कारण प्रदूषण जमीन के आसपास रहता है, जो मानव जीवन के लिए भी खतरनाक है, क्योंकि यही प्रदूषण सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर सांस और दिल के मरीजों के साथ ही गर्भवतियों और बच्चों की समस्या बढ़ाता है। पिछले करीब 15 दिन से सुबह-शाम की ठंड है। साथ ही हवा भी तेज नहीं है।
विज्ञापन

हवा चलने की वजह से प्रदूषण हवा में उड़ जाता है, लेकिन बेहद हल्की हवा के कारण प्रदूषण आसपास ही रहता है। पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर की बात करें तो वहां शनिवार का एक्यूआई 283 था। इसकी वजह मुजफ्फरनगर का औद्योगिक शहर होना है, जबकि सहारनपुर में ज्यादा उद्योग नहीं होने की वजह से प्रदूषण मुजफ्फरनगर से कम ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed