{"_id":"5f021d9d8ebc3ea17b71110c","slug":"pollution-control-board-will-plant-2-10-lakh-plants-in-the-district-saharanpur-news-mrt489815875","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिले में रोपेगा 2.10 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिले में रोपेगा 2.10 लाख पौधे
विज्ञापन
खुजनावर में पौधारोपण करते बेहट विधायक नरेश सैनी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय जनपद में दो लाख दस हजार पौधे लगाएगा। पौधरोपण का शुभारंभ बेहट विधायक नरेश सैनी ने रविवार को मुजफ्फराबाद के गांव खुजनावर से पौधे लगाकर किया।
बेहट के गांव खुजनावर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट इंडिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बेहट विधायक नरेश सैनी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसआर मौर्या, सहायक अभियंता सत्य विजय, सहायक वैज्ञानिक गीतेश चंद्रा आदि ने पौधरोपण कर किया। विधायक नरेश सैनी ने कहा कि पौधरोपण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हम आज जो पौधे लगाएंगे, कल वह हमारे बच्चों को फल, फूल, छाया और ऑक्सीजन देंगे।
क्षेत्रीय अधिकारी एसआर मौर्या और सहायक अभियंता सत्यविजय वर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो पौधरोपण बेहद जरूरी है। पौधों से हमें प्राणवायु मिलती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ-साथ हमें नदियों और तालाबों को बचाने के प्रयास करने होंगे। इस मौके पर अवर अभियंता महेंद्र सिंह, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट इंडिया के डायरेक्टर हाजी इरशाद समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने लगाए 3000 पौधे
सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने भी शहर की विभिन्न कॉलोनियों और मार्गों पर विभिन्न प्रजातियों के तीन हजार पौधे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फोरेस्ट कारपोरेशन की जीएम इंदु शर्मा, मुख्य वन संरक्षक डॉ. वीके जैन अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पौधरोपण में उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, सचिव डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।