फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Polling booth on Google Map

गूगल मैप पर मतदान केंद्र

Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में अनेक कार्य पहली बार ऑनलाइन रहेंगे। इन्हीं में से एक है मतदान केंद्रों पर गूगल मैप पर उपलब्ध होना। ऐसे में किसी भी अधिकारी को यदि किसी मतदान केंद्र पर जाना है तो इसके लिए किसी से पूछताछ करने की जरूरत नहीं रहेगी।  गूगल मैप के जरिये आप किसी भी मतदान केंद्र की लोकेशन जान सकेंगे।      
विज्ञापन

 
15 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जनपद में 1254 मतदान केंद्र और 2357 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पहली बार सभी मतदान केंद्रों को गूगल मैप से जोड़ा गया है। कोई भी अधिकारी यदि किसी मतदान केंद्र का निरीक्षण करना चाहता है तो उसे किसी से फोन कर लोकेशन पूछने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन


वह अपने स्मार्ट फोन पर गूगल मैप खोलकर किसी भी विधान सभा क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र को तलाश सकेगा। मैप पर मतदान केंद्र पर पहुंचने का मार्ग भी रहेगा, जिसके जरिये अधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंच सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम-प्रशासन एसके दुबे ने बताया कि पहली बार मतदान केंद्रों को गूगल मैप  से जोड़ा गया है।       
विधानसभा वार मतदान केंद्र 

विधानसभा चुनाव के लिए जनपद में कुल 1254 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बेहट में 208, नकुड़ में 220, सहारनपुर नगर में 96, सहारनपुर देहात में 176, देवबंद में 178, रामपुर मनिहारान में 175 और गंगोह में 201 मतदान केंद्र हैं। 


यह काम भी होंगे ऑनलाइन        
विधानसभा चुनाव में सेना के अफसरों और जवानों के पोस्टल बैलेट पेपर ऑनलाइन भेजे जाएंगे। साथ ही राजनीतिक दल वाहनों की अनुमति और सभाओं की अनुमति भी एप के जरिए ऑनलाइन ले सकते हैं। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति चुनाव से जुड़ी कोई शिकायत या समस्या को भी एप के जरिये दर्ज करा सकता है। ऑनलाइन आने वाली शिकायतों और आवेदनों पर 24 घंटे में अमल होगा। यह सब चीजें पहली बार ऑनलाइन हो रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed