फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Politics Lands at Sarsawa Airport

Saharanpur News: सरसावा एयरपोर्ट पर सियासत की लैंडिंग

Wed, 01 Apr 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Politics Lands at Sarsawa Airport
सहारनपुर। हाल ही में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन के बाद हवाई सेवाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। खास तौर पर सरसावा एयरपोर्ट का मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। करीब डेढ़ साल पहले उद्घाटन होने के बावजूद अब तक हवाई सेवाएं शुरू नहीं हुईं।
विज्ञापन

हवाई सेवाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक्स पर पोस्ट कर चुके हैं, अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सरसावा एयरपोर्ट को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उड़े देश का आम नागरिक के तहत 20 अक्तूबर 2024 को प्रधानमंत्री ने वाराणसी से सरसावा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। यहां से वाराणसी, कुशीनगर, हिंडन, मुरादाबाद और गोरखपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की घोषणा हुई थी, जो आज तक परवान नहीं चढ़ सकी हैं। जेवर एयरपोर्ट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया था कि देखो भाजपा का भ्रष्ट प्रबंध। सात में से छह नए एयरपोर्ट बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बाकी हवाई अड्डों का क्या हाल है, घास हटवाकर यह भी देख लिया जाए। उनके इस पोस्ट के बाद अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरसावा एयरपोर्ट को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। मीडिया से बातचीत में कहा कि सरसावा एयरपोर्ट का उद्घाटन हुए काफी समय हो गया, लेकिन यहां कोई फ्लाइट नहीं उतरी। सिर्फ उद्घाटन करना विकास नहीं है, जब तक लोगों को उसका लाभ न मिले। हालांकि जिले में भाजपा के दो-दो मंत्री और पांचों विधायक इस मुद्दे पर चुप्पी लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed