{"_id":"6a69094f053a8647d701505e","slug":"political-news-saharanpur-news-c-29-1-mng1001-176965-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एटूजेड कॉलोनी में शांति...समर्थकों के बीच पोस्ट का संग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एटूजेड कॉलोनी में शांति...समर्थकों के बीच पोस्ट का संग्राम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के सुरक्षाकर्मियों और शिक्षक अमित बाना के बीच चल रहे मामले में एटूजेड कॉलोनी में शांति का माहौल है। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट का संग्राम चलता रहा। समर्थकों ने पोस्ट जारी किए। शहर के गणमान्य लोग समझौते के प्रयास में भी जुटे हुए हैं।
पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनके पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह से मुलाकात की। मामले की जानकारी ली। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि अतिक्रमण के आरोप निराधार लगाए गए हैं। किसी भी व्यक्ति के घर रात में एक बजे धरने पर बैठना गलत है। जबकि पूर्व मंत्री ने खुद ही सुबह बात करने के लिए कहा था। एटूजेड कॉलोनी के लोग प्रकरण में वास्तविकता जानते हैं।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने डॉ. ललित बाना और शिक्षक अमित बाना के घर जाकर मामले की जानकारी ली। डॉक्टर ने पुलिस से यह भी पूछा कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी देखे गए हैं या नही। पुलिस उन्हेंं कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस लौट गई। बाना ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर वह ऑनलाइन शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -
क्या था मामला
एटू जेड कॉलोनी निवासी डॉ. ललित बाना के छोटे भाई शिक्षक अमित बाना कार में रविवार देर रात अपनी बहन के घर से लौट रहे थे । पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास के पास कार रोककर मोबाइल पर बात करने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान पूर्व मंत्री संजीव बालियान के दो सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़ित व उनके भाई तथा परिचितों ने पूर्व मंत्री के घर के बाहर धरना देकर नारेबाजी की थी।
-- -- -- --
इनसेट
बाना के घर के बाहर से हटवाया गया था अतिक्रमण
मुजफ्फरनगर। दोनों पक्षों के बीच पिछले कई साल से तनातनी का माहौल है। शिक्षक अमित बाना पर अपने घर के बाहर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया था। कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर यह अतिक्रमण हटवा दिया गया। इसके बाद बाना पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पर अतिक्रमण करने की शिकायत की। शिक्षक अमित बाना के साथ सात फरवरी 2025 को मारपीट की गई थी। रविवार रात को फिर मामला गरमा गया। संवाद
यहां कोई अतिक्रमण नहीं
ग्रीन एस्टेट ए टू जेड रेजिडेेंंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष लवी मित्तल का कहना है कि उनकी सोसाइटी में 650 सदस्य है। ए टू जेड कॉलोनी एमडीए से पास है। यहां पर अतिक्रमण जैसा कोई मामला नहीं है।
-- --
वर्जन
दोनों पक्षों ने तहरीर दी हुई है। मामले की जांच चल रही है। तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार, सीओ नई मंडी।