फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Political Crisis in RLD: Preparations Underway to Bet on Gurjar and Saini Faces

Saharanpur News: रालोद में सियासी संकट, गुर्जर-सैनी चेहरे पर दांव की तैयारी

Sat, 23 May 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 23 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Political Crisis in RLD: Preparations Underway to Bet on Gurjar and Saini Faces
सहारनपुर। जिले में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) संगठन को लगातार लग रहे झटकों के बीच अब पार्टी नए सामाजिक समीकरण साधने में जुट गई है। जिलाध्यक्ष शाहजमां खान के इस्तीफे के बाद संगठन में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज हो गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बार रालोद गुर्जर या सैनी समाज से किसी नेता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर जिले में जाट मतदाताओं की संख्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में कम मानी जाती है, जबकि गुर्जर और सैनी समाज का प्रभाव कई विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत है। यही वजह है कि पार्टी अब नए जातीय समीकरणों के जरिए संगठन को मजबूत करने की रणनीति बना रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान की ओर से भी इन दोनों बिरादरियों से जुड़े लोगों के नाम मांगे गए हैं। शाहजमां खान के इस्तीफे से पहले भी रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राव कैसर भी पार्टी छोड़ चुके हैं। इसके अलावा कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हाल के महीनों में संगठन से दूरी बना चुके हैं। लगातार हो रहे इस्तीफों ने जिले में पार्टी संगठन की स्थिति को कमजोर किया है। ऐसे में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को संगठन के लिए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

पार्टी के अंदरखाने में चर्चा है कि रालोद इस बार ऐसा चेहरा सामने लाना चाहती है, जो संगठन को संभालने के साथ-साथ विभिन्न समाजों के बीच राजनीतिक संतुलन भी बना सके। ऐसे में गुर्जर और सैनी समाज के नेताओं को भी मंथन शुरू हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि रालोद गुर्जर या सैनी समाज पर दांव खेलती है तो इसका असर आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी दिखाई दे सकता है। फिलहाल जिले में संभावित नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के स्तर पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed