फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Political and social parties paid tribute to Bade Chaudhary, took out a padyatra

Saharanpur News: राजनीतिक और सामाजिक दलों ने किया बड़े चौधरी को नमन, निकाली पदयात्रा

Wed, 24 Dec 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Political and social parties paid tribute to Bade Chaudhary, took out a padyatra
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दिल्ली रोड से पदयात्रा निकालते रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को महानगर में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। महानगर में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने कार्यक्रम किए। रालोद खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने पदयात्रा निकालकर चौधरी साहब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन


रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली। यात्रा हसनपुर चौक से शुरू होकर दिल्ली रोड, कोर्ट रोड से होते हुए चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे गूंजते रहे। यात्रा के चरण सिंह चौक पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

चौधरी नीरपाल ने 31 खिलाड़ी बेटियों को चौधरी चरण सम्मान दिया। सम्मानित होने वालों में अंजलि सैनी, आरती, शुमाइना, अंशिका, वर्षा, खुशी के साथ अन्य खिलाड़ी रहीं। नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी साहब करोड़ों किसानों, नौजवानों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने देश के किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया। इस दौरान मुख्य रूप से उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, भूषण चौहान, राव केसर सलीम, रिंकू सोनकर, अरविंद मलिक, पुनीत चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर हवन कर किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
दिल्ली रोड स्थित रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने हवन-यज्ञ में भाग लिया। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ईमानदारी एवं सादगी की मिसाल थे। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी अयूब हसन, जिलाध्यक्ष शाहजमा खान, क्षेत्रीय महासचिव रमेश चौहान, महावीर सैनी, मनोज वर्मा, शहजाद मलिक, नेत्रपाल सिंह, अनुराग आदि मौजूद रहे। उधर, भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने भी चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
------
जाट भवन में हुई विचार गोष्ठी
जाट भवन में हुए कार्यक्रम में भारत रत्न और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के पर विचार संगोष्ठी हुए। जिलाध्यक्ष बख्तावर सिंह ने कहा कि समाज के बच्चों को चौधरी साहब के विचारों से अवगत कराकर होगा। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, रणबीर सिंह, रविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे। उधर, जिला पंचायत कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, एएमए चंद्रबीर सिंह, मुकेश चौहान, हंसराज गौतम, अजीत राणा, ईशांत चौधरी, चंद्रवीर सिंह आदि रहे।

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, विजेश शर्मा, प्रभारी फैसल सलमानी, महेंद्र राकेश मौजूद रहे। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवाब चौधरी, बाबूराम गुर्जर, अमर सिंह, नाथूराम, संजय राठी आदि रहे। दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम नितिन राणा, विजय और भूपेंद्र चौधरी ने भी चौधरी साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। चौधरी चरण सिंह विचार मंच उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने हकीकत नगर स्थित आर्य समाज में चौधरी साहब को नमन किया। इस दौरान अजमान चौधरी अर्जुन, नाथी राम, वीरेंद्र ठाकुर, सत्यपाल, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed