{"_id":"6283e5af2c2318360272e961","slug":"policemen-do-not-know-how-the-traffic-will-be-controlled-saharanpur-news-mrt589008685","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों का नहीं पता कैसे नियंत्रित होगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों का नहीं पता कैसे नियंत्रित होगा यातायात
विज्ञापन
आईसीसीसी में स्मार्ट सिटी स्क्रीन पर ट्रैफिक का जायजा लेते मण्डलायुक्त लोकेश एम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम परिसर में बने आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में तैनात पुलिसकर्मियों को यह मालूम नहीं है कि यातायात को सेंटर से कैसे संचालित और नियंत्रित किया जाए। यह खुलासा सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेश एम के निरीक्षण के दौरान हुआ, जब उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों से पूछ लिया कि सेंटर में बैठकर कैसे यातायात को नियंत्रित करेंगे। इस पर पुलिसकर्मी बगलें झांकने लगे। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी यातायात को मौके पर बुलाकर प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त लोकेश एम. मंगलवार की दोपहर आईसीसीसी पहुंचे। यहां उन्होंने आईसीसीसी में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आईसीसीसी में तैनात पुलिसकर्मियों से आईसीसीसी से यातायात को नियंत्रित करने की जानकारी देने को कहा, जिस पर पुलिसकर्मी सही से जवाब नहीं दे सके। मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आपको यहां सुबह से शाम तक एसी में बैठने के लिए तैनात नहीं किया गया है। उन्होंने तैनात यातायात सिपाही से सेंटर में बैठकर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए शहर के किसी भी चौराहे पर अनाउंस करके दिखाने को कहा तो वह भी ठीक से नहीं कर सके। इस पर सिपाही को डांटते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एसपी यातायात प्रेमचंद को मौके पर बुलवाया और सेंटर में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। जिससे कि आईसीसीसी को स्थापित करने का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने सड़कों और चौराहों व तिराहों पर यातायात के नियम तोड़ने वालों को सेंटर में बैठकर ही चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी यातायात ने शीघ्र प्रशिक्षित कर तैनात करने के लिए मंडलायुक्त को आश्वस्त किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने एनईसी के प्रोजेक्ट हेड विजय विशाल, प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक जोशी के साथ बैठक कर एनईसी द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता यातायात अमरेंद्र सिंह, सीएस शंकर तायल, आईआईटी. रुड़की के प्रोजेक्ट असिस्टेंट योगेश, दानिश और आईटी अधिकारी मोहित तलवार आदि मौजूद रहे।
अन्य कार्यों की भी गति धीमी
आईसीसीसी से शहर का यातायात संचालित और नियंत्रित होना है। यातायात को सुदृढ़ बनाने के लिए शहर के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं। बीते करीब एक साल से यह कार्य चल रहा है, जो अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसके अलावा शहर में यातायात और सुरक्षा के लिए 896 सीसीवी लगाए जाने हैं, जो प्रमुख मार्गों, तिराहों और चौराहों पर लगेंगे, लेकिन एक साल से अधिक समय में अभी तक मात्र 55 ही सीसीटीवी लगाए जा सके हैं।

आईसीसीसी में स्मार्ट सिटी स्क्रीन पर ट्रैफिक का जायजा लेने के दौरान यातायात कर्मियो से जानकारी ?- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन