फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police with women, no need to fear

पुलिस महिलाओं के साथ, डरने की जरूरत नहीं

Thu, 26 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police with women, no need to fear
मिशन शक्ति के तहत बेहट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम दौरान विचार रखती महिला थाना इंस्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के लिए चल रही हेल्पलाइन व योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम वार्ड 46 में बेहट रोड स्थित एक सभागार में भाजपा पार्षद कुमारी ज्योति अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला थाना इंस्पेक्टर मोनिका चौहान ने कहा कि महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए तैयार हैं। आवश्यकता है कि महिलाएं जागरूक होकर अपने अधिकारों को जानें। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन की अच्छी तरह जानकारी रखें। पार्षद ज्योति अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेेश की भाजपा सरकारों ने महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की है। महिलाएं जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ लें। इसके साथ ही उन्होंने बेटियों को शिक्षित बनाने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं और आंगनबाड़ियां मौजूद रही।
विज्ञापन

महिलाओं जीवन स्तर में आया सुधार: सरिता
सहारनपुर। अतुल्य सामाजिक संस्था की अध्यक्ष व भाजपा नेत्री सरिता प्रधान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के कार्यकाल में महिलाओं के जीवन में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सरिता प्रधान ने जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इसके साथ ही महिलाओं को जागरूक करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है। इस दौरान लक्की प्रधान, सोनू सैनी , वैभव गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed