फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police was seen at some places and security was left to God at other places

Saharanpur News: कहीं दिखी पुलिस तो कहीं पर राम भरोसे सुरक्षा

Sat, 20 Jul 2024 04:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Police was seen at some places and security was left to God at other places
समय 12, 15 काली नदी पर तैनात पुलिस
सहारनपुर। 22 जुलाई से यानी दो दिन बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। कांवड़ मार्ग को लेकर पुलिस की तमाम तैयारियां चल रही हैं। इन सबके बीच हरिद्वार सीमा से लेकर यमुनानगर सीमा और मुजफ्फरनगर बॉर्डर तक सात रिपोर्टर ने करीब 77 किमी की पड़ताल की। बृहस्पतिवार रात 11 से एक बजे तक पड़ताल के दौरान देखा गया कि रात के समय कांवड़ मार्ग पर पुलिस कितनी मुस्तैद है। हालांकि कुछ स्थानों पर पुलिस जरूर दिखी, लेकिन अधिकतर स्थान ऐसे थे, जहां सुरक्षा रामभरोसे थी। कुल मिलाकर कांवड़ मार्ग पर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी।
विज्ञापन


हरिद्वार सीमा से जेल चुंगी चौराहे तक : 19 किमी
रिपोर्टर ने हरिद्वार जिले की सीमा काली नदी से पड़ताल शुरू की। गागलहेड़ी के ज्योतिबाफुले तिराहे और भगवानपुर चौराहे को छोड़कर कहीं पुलिस दिखाई नहीं दी। जेल चुंगी चौराहे और महाराजा रणवीर सिंह चौक पर भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। कुल 19 किमी की पड़ताल के बाद पुलिस की मौजूदगी न के बराबर थी।
विज्ञापन


मेला गुघाल पुल से लेकर जेल चुंगी : 10 किमी

अंबाला रोड स्थित कल्पना तिराहे और दर्पण तिराहे पर भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। शारदा नगर पुल के पास पुलिसकर्मी तैनात मिले। वहीं उससे आगे घंटाघर पर पुलिस नहीं दिखी। देहरादून चौक और आंबेडकर चौक पर भी ऐसी ही स्थिति दिखाई दी। कुल मिलाकर शहरी क्षेत्र में भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकुड़ तिराहा चौकी से सरसावा एयरफोर्स स्टेशन : 7 किमी
नकुड़ तिराहा चौकी से सरसावा एयरफोर्स स्टेशन तक पड़ताल की गई। इस दौरान कहीं पर भी पुलिस नजर नहीं आई। हैरानी की बात यह है कि रूट पर औद्योगिक क्षेत्र भी है और हरियाणा का जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। मेडिकल कॉलेज भी इस रूट पर है, जिसमें रात भर मरीजों का आना-जाना लगा रहता है।

सरसावा से यमुनानगर की कलानौर पुलिस चौकी तक : 10 किमी
सरसावा में पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक पेट्रोल पंप पर दो पुलिसकर्मी 11:30 बजे गश्त करते मिले। वहां से दो किलोमीटर दूर रुड़की-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा बाईपास के समीप उप निरीक्षक सुभाष कुमार पुलिस टीम के साथ तैनात मिले। बेहद संवेदनशील यमुना नदी के किनारे बनी पुलिस चौकी शाहजहांपुर पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा।

गागलहेड़ी से नागल : 15 किमी
गागलहेड़ी से नागल स्टेट हाईवे पर कहीं भी पुलिस नहीं दिखी। केवल गागलहेड़ी तिराहे पर पुलिसकर्मी बैठे नजर आए। बड़ौली चौराहे पर पीआरवी-112 गाड़ी एक होटल पर खड़ी नजर आई पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर बैठे हुए थे उसके बाद नागल तक हाईवे पर कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।

नागल से तल्हेड़ी बुजुर्ग : 8 किमी
नागल से तल्हेडी बुजुर्ग तक कहीं भी पुलिस नहीं मिली। रात करीब 11:35 बजे नांगल के ब्लॉग चौराहे पर दो सिपाही सम्राट और राजीव तैनात मिले। जबकि दूसरी साइड बाजार की ओर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा। तल्हेड़ी बुजुर्ग नांगल थाने की सीमा पर नांगल थाने की गाड़ी खड़ी मिली।


देवबंद से रोहाना टोल प्लाजा : 8 किमी
देवबंद से आठ किलोमीटर की दूरी के बीच रोहाना टोल प्लाजा तक कोई पुलिस पिकेट नहीं मिला। नगर के अंदर तल्हेड़ी चुंगी पर पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े मिले, मंगलौर रोड पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी बैठे थे। इसके अलावा एसडीएम कोर्ट से श्री साईं धाम मंदिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेपल्स एकेडमी से रोहाना टोल प्लाजा तक किसी भी स्थान पर पुलिस नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed