{"_id":"57fe8c6a4f1c1bd87528f649","slug":"police-vehicle-thief-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े, चोरी के कई वाहन बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े, चोरी के कई वाहन बरामद किए
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नकुड़ कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा। वाहन चोरों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक, एक पिकअप, बुलेरो तथा तीन कारें बरामद की है।
गंगोह कोतवाली में प्रेसवार्ता कर एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम तथा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त टीम ने नकुड़-अंबेहटा रोड पर घेराबंदी कर दो युवकों को बुलेरो पिकअप ले जाते हुए पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकोें की पहचान साजिद निवासी अली की चुंगी सहारनपुर तथा सादिक निवासी गांव बाढ़ीमाजरा गंगोह के रूप में हुई। दोनों शातिर वाहन चोर हैं, जो दूसरे राज्यों से भी वाहन चुरा कर जनपद की विभिन्न जगहों पर बेच देते हैं।
विज्ञापन
चोरों की बताई जगहों से दो बाइक, एक महेंद्रा पिकअप तथा अलग-अलग कंपनियों की तीन कारें बरामद की गई हैं। एसपी देहात ने अवैध खनन तथा शराब की तस्करी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीओ सुधीश चंद्र शंखधर को इस पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। सीओ सुधीश चंद्र शंखधर तथा एसओ जितेंद्र कुमार, एसआई संजीव चौहान, कस्बा इंचार्ज दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।