फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   police stopped congress leaders

हाथरस जाने से रोके कांग्रेसी, पुलिस से नोकझोंक, हंगामा

Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
police stopped congress leaders
हाथरस जाने से रोके कांग्रेसी, पुलिस से नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद सहारनपुर से कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को हाथरस कूच करने जा रहे थे, लेकिन अंबाला रोड पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेसियों से पुलिस की नोकझोंक हुई। हंगामा हुआ तो आरआरएफ भी बुलानी पड़ गई। काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेसियों ने हाथरस जाना टाला।
कांग्रेस की अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद के आवास पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए। यहां से हाथरस कूच करना था। जैसे ही कांग्रेसी अंबाला रोड पर पहुंचे तो, पुलिस ने रोक लिया। इसको लेकर कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई और हंगामा हो गया। इसी बीच एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को समझाया।
विज्ञापन

इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेसी शांतिपूर्ण तरीके से पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की है। कांग्रेसी दबने वाले नहीं हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करते रहेंगे और सरकार की गलत नीतियों का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अन्याय के रास्ते पर चल रही है। किसी भी वर्ग को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, जावेद साबरी, शशी वालिया ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के काफी समझाने पर कांग्रेसियों ने हाथरस जाना रद्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, शायान मसूद, काजी हमजा मसूद, अरविंद पालीवाल, विवेक कांत सिंह, मनीष अरोड़ा, हरिओम मिश्रा, मनीष त्यागी, आमिर अंसारी, हाजी इदरीश, अजीम मलिक, बिलाल प्रधान, संदीप वर्मा, विनय माजरा, गुलफाम अंसारी, आरिफ मंसूरी, दिलशाद, काजी फरहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed