{"_id":"61bcbf49a039721999380bd4","slug":"police-should-tighten-the-noose-on-criminals-ssp-saharanpur-news-mrt5695098176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर कसें शिकंजा, चुनाव को लेकर रहें सतर्क: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर कसें शिकंजा, चुनाव को लेकर रहें सतर्क: एसएसपी
सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि अभियान चलाकर अपराधियों पर शिकंजा कसें। चुनाव को लेकर पुलिसकर्मी सतर्क रहें। इसके तहत शरारती तत्वों को मुचलकों में पाबंद किया जाए। जेल से छूटकर आए आरोपियों पर भी कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर उनका भी निस्तारण कराया। एसएसपी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं से तेजी से साथ निपटाएं। वांछित, वारंटी, मादक पदार्थ और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक थाने पर पुलिस टीम का गठन कर शरारती तत्वों को चिह्नित किया जाए। ऐसे लोगों को मुचलकों में पाबंद किया जाए, जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं, उनका सत्यापन कराएं। इसके साथ ही चुनाव को लेकर शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर कर लें। प्रत्येक थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की जाए। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद, एएसपी प्रीति यादव, सीओ नीरज, दुर्गा प्रसाद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।