{"_id":"6881341cdd5766068a02b31d","slug":"police-rushed-on-the-rumor-of-drone-sighting-made-the-villagers-aware-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-154698-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ड्रोन देखे जाने की अफवाह पर दौड़ी पुलिस, ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ड्रोन देखे जाने की अफवाह पर दौड़ी पुलिस, ग्रामीणों को किया जागरूक
Thu, 24 Jul 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना बेहट और मिर्जापुर क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की अफवाह पर पुलिस मौके पर दौड़ी। ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान न देने के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों से कहा गया कि सही जानकारी पर पुलिस को बुलाए।
मिर्जापुर व बेहट के कुछ गांवों में लोगों को ड्रोन देखे जाने की सूचना पर लोग जाग गए। अफवाहों फैलाई गई कि चोर ड्रोन से रेकी कर रहे है। लोगों में दहशत का माहौल रहा। लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। रात में ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व ग्रामीणों को एकत्र कर जागरूक किया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी रात में ड्रोन नहीं उड़ाया गया है। लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह खुद अपनी आंखों से ड्रोन को उड़ते हुए देखें तब पुलिस को सूचना दें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ मारपीट करने या कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश न करें।