फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police revealed the theft, the victim is not satisfied

Saharanpur News: पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, पीड़ित संतुष्ट नहीं

Sun, 17 Sep 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police revealed the theft, the victim is not satisfied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। कोतवाली मिर्जापुर पुलिस ने एक घर में हुई चोरी सहित पेड़ चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा है। हालांकि घर में हुई चोरी का पीड़ित पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बुधवार की रात्रि में गांव जाटोवाला में हुई चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई थी।
पुलिस टीम द्वारा बीती रात गांव नौगांवा के रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बिना नंबर की पिकअप को रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए गालिब पुत्र मुंशी निवासी ग्राम नांगल पट्टी मिलक थाना खिजराबाद उर्फ प्रतापनगर जिला यमुनानगर एवं फरमान पुत्र इरफान निवासी गांव रजापुर नौगांवा थाना मिर्जापुर बताया ने बताया कि गत दिनों उनके द्वारा इरशाद और मांगेराम के यूकेलिप्टस के आठ पेड़ चोरी से काटे गए थे। इसके अलावा उन्होंने गांव जाटोवाला में बुधवार को हुई 32 हजार की नकदी एवं सोने चांदी के जेवरात की चोरी भी की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की गई लकड़ी, जेवरात बरामद करते हुए बिना नंबर की पिकअप के साथ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि गांव जाटोवाला निवासी पीड़ित राहुल धीमान का कहना है कि पुलिस द्वारा बरामद किए गए जेवर और नगदी उन्हें नहीं दिखाए गए हैं। वे चोरी के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि खुलासा सही किया गया है। बाकि फरार चोरों के पकड़े जाने के बाद पीड़ित से उनकी वार्ता करा संतुष्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed