{"_id":"62bf42dbe45d022e1d634c09","slug":"police-remained-alert-regarding-friday-prayers-and-udaipur-incident-saharanpur-news-mrt5952622171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज और उदयपुर की घटना को लेकर पुलिस रही सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज और उदयपुर की घटना को लेकर पुलिस रही सतर्क
विज्ञापन
जुमे की नमाज के दौरान बाजारो में रहा सन्नाटा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गई। विगत दस जून को महानगर में हुए बवाल और उदयपुर की घटना को लेकर पुलिस सतर्क रही। चप्पे पर पुलिस के अलावा आरएएफ और पीएसी को तैनात किया गया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शुक्रवार को महानगर में चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद पर सुबह से ही पुलिस, पीएसी और आरएएफ को तैनात कर दिया गया। एसपी सिटी राजेश कुमार मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी गई। दोपहर को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गई। नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने घरों की तरफ लौट गए। इसके अलावा अन्य मस्जिदों पर भी पुलिस फोर्स लगाया गया।
वहीं, पुलिस उदयपुर की घटना को लेकर भी सतर्क रही। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर ने जनपद में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही निर्देश दिए कि कोई अगर माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
----------------
सोशल मीडिया पर भी रही नजर
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी नजर रखी। इसको लेकर एसएसपी ने साइबर सेल को लगाया। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने वाले लोगों पर पुलिस की खास नजर रही।
--------------
बाजार में आवाजाही कम
पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, लेकिन शुक्रवार को बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम ही रही। महानगर में नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, दाल मंडी पुल और खुमरानपुल सहित अनेक बाजारों में ग्राहक कम ही नजर आए।

जुमे की नमाज के दौरान बाजारो में तैनात सुरक्षा बल- फोटो : SAHARANPUR

जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर तैनात सुरक्षा बल- फोटो : SAHARANPUR