फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police recovered goods in robbery case

Saharanpur News: डकैती के मामले में पुलिस ने सामान किया बरामद

Thu, 19 Jan 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police recovered goods in robbery case
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली व उसके पुत्रों के खिलाफ दर्ज डकैती, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना मिर्जापुर पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

हरियाणा के जगाधरी निवासी बलराज सेठी ने दस जनवरी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, बलराज से ग्लोकल यूनिवर्सिटी में काम कराया गया, जिसका पैसा नहीं दिया गया है। पैसों का तकादा करने पर उसे धमकी दी गई। आरोपियों ने उसे बंधक बनाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उसका माल भी हड़प लिया एवं मारपीट की। पीड़ित ने पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, इकबाल के पुत्र वाजिद, जावेद, अलीशान, अफजाल सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार को थाना मिजापुर पुलिस ने कुछ निर्माण सामग्री का सामान ग्लोकल यूनिवर्सिटी से बरामद किया है, जो बलराज ठेकेदार का है। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि इस मामले में सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। बलराज का दावा है कि उसने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का कार्य ग्लोकल यूनिवर्सिटी में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द एक लाख का इनामी होगा हाजी इकबाल
दुष्कर्म सहित कई मामलों में फरार चल रहे हाजी इकबाल पर 50 हजार का इनाम घोषित है। अब उस पर जल्द एक लाख रुपये इनाम घोषित होगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि जल्द हाजी इकबाल पर एक लाख का इनाम घोषित होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू करने के साथ शासन को अवगत करा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed